The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bhupesh Baghel tells his candy crush level after getting trolled by bjp on social media

भूपेश बघेल मीटिंग में 'कैंडी क्रश' खेल हुए ट्रोल तो पलटकर लेवल बता दिया

Bhupesh Baghel की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कारण बनी. इसमें वो कांग्रेस की मीटिंग वाले कमरे में Candy Crush खेलते नज़र आ रहे थे. भाजपा ने उन पर सवाल उठाए तो गेम में अपना लेवल भी गिना डाला.

Advertisement
pic
11 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 11 अक्तूबर 2023, 04:33 PM IST)
Bhupesh Baghel Candy crush viral photo
भूपेश बघेल मोबाइल पर कैंडी क्रश खेलते दिखे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बहुत तरह के खेल होते हैं और बहुत तरह के नेता. नेता दांव खेलते हैं. विक्टिम कार्ड खेलते हैं. राजनीति के लिए आग से खेलते हैं. रीशफल के खेल खेलते हैं. नेता ग़लत निकल जाएं तो भावनाओं से खेलते हैं. देश के फ्यूचर से खेलते हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग खेल के कारण ट्रोल हो रहे हैं. एक तस्वीर में कैंडी क्रश (Bhupesh Baghel Candy Crush) खेलते नज़र आ रहे हैं. साथ के साथ ट्रोल हो रहे हैं, ट्रोल हुए तो ट्वीट कर विरोधियों को 'Sugar Crush' करते भी दिखे. वहीं नहीं रुके अपना लेवल फ्लेक्स भी किया.

बात है मंगलवार, दस,दस, बीस तेईस की.  कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही थी. टिकटार्थियों के नाम पर चर्चा होनी थी. उसी कमरे में उनकी स्क्रीन पर कैंडी क्रश का खेल नुमायां हुआ. सीएम के अलावा बैठक में कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, स्टेट प्रेसिडेंट दीपक बैज का भी होना बताया गया. वहीं से ये तस्वीर निकली. खेल की फोटो देख भाजपा खेल गई.

प्रदेश भाजपा के अकाउंट पर ये ट्वीट दिखा. 

ऐसी ही बात लिख बीजेपी के आईटी डिपार्टमेंट के मुखिया अमित मालवीय ने तंज़ कसा. 

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सगा और SAGA वाला वर्डप्ले करते हुए  लिखा. 

फिर बारी थी भूपेश बघेल की. एक्जेस्टेंशियल किस्म की बातें लिख दीं कि दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है. 

यहीं नहीं थमे. एक यूजर ने सब अपना लेवल बता दें टाइप बातें कहीं तो अपना लेवल भी बता दिया. 

बाकी सोशल मीडिया यूजर्स अपनी श्रद्धानुसार भिड़े पड़े हैं. किसी ने दावे और सवाल किये कि मीडिया की एंट्री नहीं थी तो बात बाहर कैसे आई. 

किसी ने आरोप लगाया कि जनता के हित के लिए जो बैठक होती है निष्कर्ष के बाद योजना बनती है उनमें इनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. 

किसी ने पलट कर शिवराज सिंह चौहान की गंगा किनारे वाली ऊंची-ऊंची वादियों फेम फोटो लगा लिख दिया.  "मामा तो मध्य प्रदेश छोड़ कर वादियों में छुट्टी मना रहे इसका मतलब भी निकाल दो। "
 

इस सबके अंत में भूपेश बघेल मीडिया से भी कैंडी क्रश पर बात करते दिखे. कहिन, "कैंडी क्रश खेलना कोई अपराध-वपराध है क्या, हम तो हमेशा से खेल भावना में रहते हैं. तनाव में नहीं रहता मैं. भाजपा वाले चुनाव के समय सक्रिय रहते हैं, मैं पांच साल सक्रिय रहता हूं. तनाव में नहीं रहता. जैसे-जैसे चुनाव के चरण बढ़ेंगे, मैं तनाव मुक्त होता जाऊंगा."

इसके बाद अपना सीक्रेट और पक्ष बताया कि "भोजन करने के बाद रात में थोड़ा बहुत कैंडी क्रश खेलता ही हूं. कल डिनर के बाद मीटिंग थी. मैं पहले चला गया, मीटिंग के पहले कैंडी क्रश खेल रहा था. मीटिंग शुरू हुई कैंडी क्रश बंद. उसमें तकलीफ क्या है?"  

इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री रमन सिंह का भी रिएक्शन आया. कुछ घोटालों के आरोप लगाते हुए कह दिया. "भूपेश जी पांच साल से आप छत्तीसगढ़ के साथ "खेल" ही तो रहे हैं."

 

वीडियो: हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को मंदिर जाने की सलाह दी तो भूपेश बघेल ने ये चैलेंज दे दिया!

Advertisement

Advertisement

()