The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bhopal Traffic Police Constable wrote application for leave, irked DIG sent him to police line

भोपाल में कॉन्स्टेबल ने छुट्टी के लिए अर्जी में ऐसा क्या लिखा कि DIG ने कार्रवाई कर दी?

साले की शादी के लिए छुट्टी मांगी थी

Advertisement
Img The Lallantop
भोपाल में एक पुलिस कॉन्स्टेबल को छुट्टी की अर्जी में एक लाइन एक्स्ट्रा लिखना भारी पड़ गया. (प्रतीकात्मक फोटो - इंडिया टुडे)
pic
मयंक
9 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 9 दिसंबर 2020, 06:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भोपाल में एक पुलिसवाले को छुट्टी की अर्ज़ी देना महंगा पड़ गया. अर्ज़ी में कॉन्स्टेबल ने ऐसी बात लिख दी कि उसे लाइन हाजिर कर दिया गया. दिलीप कुमार अहिरवार भोपाल ट्रैफिक पुलिस में कॉन्स्टेबल तैनात थे. उन्होंने एक शादी में शामिल होने के लिए 5 दिनों की छुट्टी के लिए लिखित आवेदन दिया. उन्होंने लिखा,
Image embed
कितना बढ़िया आवेदन लग रहा है. कोई क्यों भला इस आवेदन के लिए कार्रवाई करेगा. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो बता दें कि असली खेल तो चिट्ठी की आखिरी पंक्ति में था. कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार ने आखिरी पंक्ति लिखी थी-
Image embed
अब ये पत्नी की धमकी हो या कॉन्स्टेबल की क्षमा प्रार्थना, कॉन्टेक्स्ट पर ज़्यादा ज़ोर न डालते हुए DIG साहब ने अनुशासन वाले पोर्शन पर गौरतलब किया. अफसरों ने कार्रवाई करते हुए दिलीप कुमार अहिरवार को लाइन हाजिर कर दिया. 'आजतक' से बात करते हुए भोपाल रेंज डीआईजी इरशाद वली ने कहा,
Image embed
दिलीप कुमार अहिरवार तो बेचारे चिट्ठी लिखकर लाइन-अटैच हो गए लेकिन उनकी चिट्ठी ने सोशल मीडिया पर खूब राउंड लगाए. लोगों ने इसे जमकर शेयर किया.

Advertisement

Advertisement

()