जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 और 500 रुपये के नोटों को बंद करने काफैसला किया है, तब से सोशल मीडिया से लेकर चौक-चौराहे तक मसखरे लोगों ने इस फैसलेका मजाक बनाना शुरू कर दिया है. ऐसे में भोजपुरी के सिंगर कैसे पीछे रहते. उन ने भीठेल दिहिस है. भोजपुरी की बेनाम सिंगर खुशबू उत्तम ने निकलिस है. ज्यादा दिमाग नलगाओ बेनाम इसलिए लिख दिया, क्योंकि ज्यादा फेमस नहीं हैं. वैसे तो दो ही दिन मेंनोट बैन पर भोजपुरी के कई गाने आ चुके हैं. पर दो गाने खूब पॉपुलर हो रहे हैं.दोनों ही गानों को 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने यू ट्यूब पर देखा है और हजारोंलोगों ने लाइक ठोंका है. पहले गाने का नाम है “बंद भईल नोट पांच सौ हजार के”. औरदूसरा गाना है “बंद कईले मोदी जी हजार पांच सौ”.बंद भईल हो..बंद भईल हो.. नोट पांच सौ, हजार के.इस गाने के गीतकार हैं मनीष. मनोज बंटी का संगीत है. डायरेक्टर प्रवीण उत्तम हैं.और गाया है खुशबू उत्तम ने. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके काला धन के खिलाफ ई सर्जिकल स्ट्राइक के दिल से सम्मान करा तानी और ई गीत लिखीसबके भेंट दे तानी. बंद भईल हो..बंद भईल हो.. नोट पांच सौ, हजार के. काला धन रखेबला के.. काला धन रखे बला के..भईल दर्द कपार में. सारा भ्रष्ट्रचारी लोग के.. टूटगईल मोन हो, बोरा में छुपा के अब का करिहैं काला धन हो. मोदी जी के नीति से भारत,मुक्त भईल भ्रष्टाचार से.. भारत मुक्त भईल भ्रष्टाचार से बंद भईल हो..बंद भईल हो..नोट पांच सौ, हजार के. दू नंबर कारोबारी लोग के, लागेले दिल पर चोट हो. गरीब लोगवाखुशी मनवे सुनी के ई समाचार के. बंद भईल हो..बंद भईल हो.. नोट पांच सौ, हजार के.https://www.youtube.com/watch?v=0CLkHQ8bRzA बंद कईले हजार पांच सौ मोदी सरकार इस गाने को मां जानकी स्टूडियो, मुजफ्फरपुर ने बनाया है. और भोजपुरी प्रोडक्शनकंपनी 'तोहर भोजपुरी' ने इसे प्रोड्यूस किया है. जरा नजर घुमाइए इस गाने के लाइनपर बंद कीले पांच सौवा हजार रे..मोदी सरकार रे सखी. काला धन के कईले बर्बादरे..मोदी सरकार रे सखी. नियम लागू भईले आठ नवम्बर के रात से. हो गईल चर्चा बाटे नुबात से. करा तारे देसवा के सुधार रे, मोदी सरकार रे सखी. नया नोट पांच सौवे के आई,आई दू हजार के. अब न चलते देस में काला बाजार रे. सपना कईले मनवा के साकार रे, मोदीसरकार रे सखी. https://www.youtube.com/watch?v=z2HNZXnh7WA पीएम मोदी ने पांच सौ,हजार के नोट बंद करवा कर जबरदस्त शॉट लगाया है. सभी गानों में मोदी सरकार कीजय-जयकार हो रही है. बहुत से लोगों का कहना है कि मोदी के इस कदम से देश में कालाधन गायब हो जाएगा. अच्छा है. देखते हैं. वैसे ये दावे हैं काफी इंट्रेस्टिंग. और जबभोजपुरी के सिंगर ऐसे गाने बनाकर झंडे गाड़ रहे हैं, तो राजस्थानी सिंगर काहे पीछेरहते. उन लोगों ने भी राजस्थानी तान छेड़ दी. हजार और पांच सौ के नोट पर.वा रे म्हारा मोदी कयीं रेल चला दी इस राजस्थानी गाने को गया है मारवाड़ी भाईयों ने. गाना DJ स्टाइल में है. अच्छाअच्छा कंजूसा की नींद उड़ा दी रे. वा रे म्हारा मोदी जी कयीं रेल चला दी रे. अरेपांच सौ हजार के ऊपर रोक लगा दी रे. काला धन के तिजोड़ी के बाट लगा दी रे. मोदी जीबाट लगा दी रे. वा रे म्हारा मोदी जी कयीं रेल चला दी रे. अरे पहले की थी सर्जिकलस्ट्राइक, पाकिस्तान हिलायो. गरीबां की समझ भावना दुख में साथ निभायो. ब्लैक मनी कोरोकण खातिर बंद करवा दी रे..बंद करवा दी रे. वा रे म्हारा मोदी जी कयीं रेल चला दीरे. वा रे म्हारा मोदी जी कयीं रेल चला दी रे.https://www.youtube.com/watch?v=BLttwexvSvU&app=desktop--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंऐसा तोहफा मिलेगा, तो ख़ुशी से कौन न उछल पड़ेगाअगर नोट बैन के बारे में अमित शाह को भी नहीं पता था, तो इनको कैसे खबर पहुंची?इधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया