The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bhiwani case accused mother alleges assault on Rajasthan Police

भिवानी कांड: आरोपी की मां बोली- पुलिस ने प्रेग्नेंट बहू के पेट पर लात मारी, बच्चा मर गया

पुलिस बोली- 'घर के अंदर नहीं घुसे थे. आरोप झूठे हैं.'

Advertisement
Bhiwani case accused mother complaint against rajasthan police
पुलिस टीम पर आरोपी के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप (फोटो: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
19 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2023, 02:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पुलिस भिवानी कांड के आरोपियों की तलाश में जुटी है. कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस बीच एक आरोपी श्रीकांत पंडित की मां ने राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी की मां ने पुलिस पर उनकी प्रेग्नेंट बहू (श्रीकांत की पत्नी) के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हरियाणा में उनके घर पर छापा मारने आई राजस्थान पुलिस की टीम ने उनकी बहू के पेट पर लात मारी. इससे उनकी बहू के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. वहीं राजस्थान पुलिस ने आरोपी के घर में घुसने और मारपीट की बात से इनकार किया है. राजस्थान पुलिस की ओर से कहा गया है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठ हैं.

हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि श्रीकांत पंडित को मोनू मानेसर के उस गोरक्षा ग्रुप का सदस्य बताया जा रहा है, जिस पर दो लोगों को जिंदा जलाने का आरोप है. नूंह के SP वरुण सिंगला ने बताया कि श्रीकांत पंडित की मां दुलारी देवी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है.

राजस्थान पुलिस पर आरोप

आजतक के नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक दुलारी देवी ने शिकायत की है कि 17 फरवरी को राजस्थान पुलिस की एक टीम ने उनके घर छापा मारा था. टीम में 30-40 लोग थे. शिकायत के मुताबिक वे जबरन घर में घुस कर पूछताछ कर रहे थे. परिवार के लोगों से श्रीकांत के ठिकाने के बारे में पूछा और घर पर मौजूद लोगों से मारपीट की.

दुलारी देवी के मुताबिक उन्होंने राजस्थान पुलिस की टीम को बताया था कि उनका बेटा घर पर नहीं है. ये सुनकर पुलिसवालों ने उनकी गर्भवती बहू कमलेश और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्हें गालियां दी गईं और मारपीट के बाद पुलिस उनके दो बेटों विष्णु और राहुल को अपने साथ ले गई. इसके बाद से परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

'बहू के पेट पर लात मारी'

दुलारी देवी का आरोप है कि पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनकी 9 महीने प्रेग्नेंट बहू के पेट पर लात मारी. इससे बहू के पेट में तेज दर्द होने लगा. उसे पास के ही मंडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उनकी बहू को नालहर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. यहां मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ.

दुलारी देवी ने उस पुलिस टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही बच्चे के शव को दफना दिया. ऐसे में परिवार की ओर से किए जा रहे दावों की भी जांच हो रही है.

राजस्थान पुलिस ने क्या कहा?

वहीं राजस्थान पुलिस ने उन पर लगे आरोपों को झूठ बताया है. आजतक से जुड़े सुरेश फौजदार की रिपोर्ट के मुताबिक भरतपुर के SP श्याम सिंह ने कहा,

Embed

बता दें कि 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो मिली थी. इसमें दो कंकाल भी थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई थी. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे. मृतकों के परिवार का आरोप था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण कर हत्या कर दी.

वीडियो: भरतपुर के जुनैद-नासिर को गोरक्षा मामले में जिंदा जलाने का आरोप, मिले नरकंकाल!

Advertisement

Advertisement

()