The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bharat singh solanki stopped rahul gandhi between speech in surat

सूरत में राहुल गांधी को लोगों ने टोका, ट्रांसलेटर ने बीच भाषण माइक छोड़ दिया!

लोग राहुल गांधी से हिन्दी में ही बोलते रहने का आग्रह कर रहे थे!

Advertisement
rahul gandhi rally in surat gujarat bharat singh solanki
सूरत में रैली करते राहुल गांधी (फोटो-आजतक)
pic
ज्योति जोशी
22 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2022, 11:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

गुजरात चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में सोमवार, 22 नवंबर को राहुल गांधी (rahul gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर सूरत में रैली की (Rahul Gandhi Rally in Surat). महुआ में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुना रहे थे. तभी बगल में खड़े कांग्रेस (congress) नेता ने ही राहुल गांधी को बीच भाषण में टोक दिया.

दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण को गुजराती में ट्रांसलेट करने के लिए कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी की मदद ली. सोलंकी उनकी कही हर बात को हिन्दी से गुजराती में ट्रांसलेट कर रहे थे. राहुल गांधी ने जैसे ही अपनी दादी का किस्सा सुनाना शुरू किया तो शुरूआती हिस्से को तो सोलंकी ने लोगों को गुजराती में बताया. लेकिन फिर उन्हें असहजता महसूस हुई तो उन्होंने बीच में ट्रांसलेशन बंद कर दिया. और माइक से हट गए. इस बारे में खबरें ये भी चल रही हैं कि वहां मौजूद दर्शक राहुल गांधी से हिन्दी में ही बात सुनाने का आग्रह कर रहे थे, जिस पर अनुवादक-नेता ने मना कर दिया.

वीडियो में भरत सिंह सोलंकी राहुल गांधी से कह रहे हैं कि आप हिंदी में बोलिए, आपकी हिंदी ये सभी समझते हैं. इसके बाद भरत सिंह सोलंकी माइक छोड़कर चले गए. इसके बाद राहुल गांधी ने हिंदी में स्पीच देनी शुरू किया.

बता दें भरत सिंह सोलंकी गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. वो गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे हैं. कुछ समय के लिए भरत गुजरात कांग्रेस के प्रमुख भी रह चुके हैं. वो गुजरात में केंद्रीय पेयजल-स्वच्छता मंत्री और बिजली मंत्री भी रह चुके हैं. 2004 से 2006 तक सोलंकी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव के रूप में भी काम किया है.

बता दें कि राहुल गांधी गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मौजूद हैं. चुनाव दो चरणों में हैं. पहले चरण में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को होगी. 

देखें वीडियो- गुजरात चुनाव 2022: AAP ने जिसकी किडनैपिंग का दावा हुआ, उसने कैमरे पर क्या बताया

Advertisement

Advertisement

()