मानो, अपुन सलमान फैन* (टर्म्स ऐंड कंडिशन्स अप्लाइड) अपुन ने 'भाई' की एक फोटोदेखी. फोटो में अगर भाई से ज्यादा अपने को सीनरी अच्छी लगे, तो क्या कहोगे? सलमानकी एक फोटो आई है. सच कह रही हूं, लोकेशन मस्त लग रही है.*अपुन सलमान फैन नहीं है.सलमान की फिल्म आ रही है भारत. जब से अनाउंस हुई है, खबरों में है. कभी हीरोइन कापंगा. कभी कुछ. ताज़ा मामला है लोकेशन का. हुआ ये कि फिल्म के प्रोड्यूसर अतुलअग्निहोत्री (सलमान के जीजा) ने शूटिंग की लोकेशन वाली एक फोटो डाली. एक चीज होतीहै- थ्रोबैक फोटो. माने पुराना कुछ अभी याद करो और सोशल मीडिया पर शेयर कर दो.हैशटैग लगा दो थ्रोबैक फलां. तो ये फोटो है माल्टा की. वल्लाह... क्या खूबसूरत जगहहै. तस्वीर में समंदर इतना साफ दिख रहा है कि अपने यहां फिल्टर से निकला ग्लास कापानी इतना साफ नहीं लगता. हमारे यहां समंदर किनारे की तस्वीर लीजिए. हज़ार से कमप्लास्टिक बोतलें मुंह चिढ़ा रही होंगी. पन्नियां इधर-उधर भिनकेंगी. बाकी का कूड़ाअलग.हमने फोटो देखी, तो सोचा सलमान के बारे में क्या बताना, लोकेशन के बारे में बतादें. तो पढ़िए माल्टा की कुछ चुनिंदा बातें-1. माल्टा एक पूरा देश है. एकदम छोटू सा, लेकिन खूब अमीर. दुनिया के सबसे छोटेदेशों में गिना जाता है ये. माल्टा सुंदर है बड़ा. साफ़-सुथरा. ग्रीन ग्रास, ब्लूस्काई टाइप. और ब्लू ही समंदर का पानी भी.2. माल्टा का टोटल एरिया करीब 316 किलोमीटर स्क्वैयर है. आसान भाषा में समझाएं तोढाई गाज़ियाबाद मिलाइए और माल्टा बन जाएगा.3. साइज़ में भले करीब ढाई गाज़ियाबाद बराबर हो माल्टा, आबादी में बहुत पीछे है.लगभग साढ़े चार लाख. सोचो, पूरे देश में इतनी आबादी. कितनी ऐल-फैल होगी न वहां. एकघर यहां है, दूसरा वहां. अपनी दिल्ली का करोल बाग है न, वहां भी माल्टा से ज्यादालोग रहते हैं.4. हिंदी फिल्मों में लोकेशन छूत की बीमारी जैसा साइड है. कोई एक फिल्म की शूटिंगहो जाए किसी जगह. और वो जगह कायदे की सुंदर हो. फिर और फिल्मवाले भी वहां पहुंचजाते हैं. माल्टा में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग हुई थी. वो जो समंदर वालेलोकेशन हैं न, जहां आज़ाद का सीक्रेट ठिकाना होता है, शायद वही है माल्टा. अब भारतकी भी शूटिंग हुई है वहां.5. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और 'भारत' से सालों पहले धर्मेंद्र की दो फिल्में भी शूट हुईहैं वहां. नाम- चरस और सम्राट. वैसे कई मामलों में हमारी फिल्म इंडस्ट्री नकलची है.माल्टा हमेशा से सुंदर था, मगर हाल-फिलहाल इसकी लोकेशन ट्रेंड में आई गेम्स ऑफथ्रोन्स के बाद.अच्छा, एक आखिरी बात माल्टा के बारे में. माल्टा खट्टा होता है. हीहीहीही...देश सेपहले तो हम माल्टा नाम का फल ही जानते थे.#Bharat#candid#onlocation#memories#Malta@BeingSalmanKhan@Bharat_TheFilmpic.twitter.com/GJC1QiqIaT— Atul Agnihotri (@atulreellife) April 6, 2019अतुल के फोटो पोस्ट करने से पहले सलमान खुद भी माल्टा की अपनी एक फोटो हमें दिखाचुके हैं. ये 'भारत' की शूटिंग शुरू होने के जमाने की बात है. उन्होंने लिखा था-खूबसूरत देश माल्टा में 'भारत' का शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआ सलमान ने माल्टा कोएक्स्प्लोर करते हुए अपनी मां के साथ कई और फोटोज़ और वीडियोज़ भी पोस्ट कीहैं. सैंपल्स देखिए-View this post on InstagramExploring #malta ..A post shared by Salman Khan(@beingsalmankhan) on Aug 12, 2018 at 2:30am PDT View this post on Instagram Bada wala blessing getting to spend time wid ur Maa . #MaltaDiaries #BharatA post shared by Salman Khan(@beingsalmankhan) on Aug 25, 2018 at 6:43am PDT View this post on Instagram #PaaniA post shared by Salman Khan(@beingsalmankhan) on Aug 23, 2018 at 8:50am PDT--------------------------------------------------------------------------------Video: प्रनूतन बहल और ज़हीर इकबाल ने बताई सलमान खान के बारे में नई बातें