The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bhajan singer Ajay Pathak murdered along with family

60 हज़ार रुपये के लिए भजन गायक की हत्या, पत्नी और बच्चों को भी मार डाला

10 साल के गायब बेटे को ढूंढ़ती हुई हत्यारे तक पहुंची पुलिस.

Advertisement
pic
2 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2020, 02:57 PM IST)
Img The Lallantop
भजन गायक अजय पाठक.
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश का शामली. यहां आदर्श मंडी थाना इलाके की पंजाबी कॉलोनी. यहां भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चों की हत्या कर दी गई. धारदार हथियार से. अजय, उनकी पत्नी स्नेहा और बेटी वसुंधरा की लाश उनके घर में मिली. वहीं बेटे भागवत की लाश पानीपत टोल प्लाज़ा के पास मिली है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हरियाणा के पानीपत से. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस आदमी का नाम हिमांशु सैनी है. वह भागवत की लाश को ठिकाने लगा रहा था. इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया. हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू और तलवार भी बरामद कर लिये गये हैं. न्यूज़ एजेंसी IANS का ट्वीट देखिए. शामली SP विनीत जायसवाल ने बताया,
31 दिसंबर की शाम सूचना मिली कि बंद मकान के अंदर अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा और बेटी वसुंधरा की डेड बॉडी पड़ी है. इसके बाद हम पहुंचे. जांच शुरू की. अजय पाठक का बेटा वहां नहीं था तो हमें उम्मीद जगी शायद वह बच गया हो. फिर हमें पता चला कि अजय पाठक की गाड़ी ईको स्पोर्ट भी गायब है. फिर हमने गाड़ी की छानबीन शुरू की. डेड बॉडी की फॉरेंसिक जांच की गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी हिमांशु ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
जायसवाल के मुताबिक, आरोपी हिमांशु ने उन्हें बताया,
अजय पाठक के पास मेरी 60,000 रुपये की तीन कमिटी थी. जिसके पैसे उनसे कई बार मांगने पर भी नहीं दिए. पैसे देने के बजाय वह डांट देते थे. सही ढंग से बात तक नहीं करते थे. इसी सब से गुस्सा होकर मैंने अजय के साथ उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी.
अफसर ने बताया कि 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का पता लगाने के लिए डीजीपी ने टीम को 25000 रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.
वीडियो- उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में दूल्हे की बदतमीज़ी के बाद दुल्हन ने बारात ही वापस लौटा दी

Advertisement

Advertisement

()