सिद्धू मूसेवाला के मर्डर पर क्या बोले भगवंत मान और अरविेंद केजरीवाल?
एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कई लोगों समेत मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी. ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठ रहे हैं. इन सवालों के बीच दोनों ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई. मूसेवाला अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में सवार थे. उनके ऊपर पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई. मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं दोनों घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस घटनाक्रम के एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कई लोगों समेत मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी. ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठ रहे हैं. इन सवालों के बीच दोनों ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ट्वीट में भगवंत मान ने कहा,
"सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा. मैं उनके परिवार और दुनियाभर के फैंस के प्रति सहानुभूति प्रकट करता हूं. सभी से शांत बनाए रखने की अपील करता हूं."
इधर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा,
"सिद्धू मूसेवाला का कत्ल बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला है. मैंने अभी पंजाब के मुख्यमंत्री मान साहिब से बात की. दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी. मेरी सबसे विनती है कि सब लोग हौसला रखें और शांति बनाए रखें. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."
इससे पहले बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मूसेवाला की हत्या को लेकर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,
"सिद्धू मूसेवाला जो कि प्रसिद्ध सिंगर थे, पंजाब की उन्होंने शान बढ़ाई. अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की घटिया राजनीति का आज वो शिकार हो गए. 20 गोलियों के साथ उन पर कातिलाना हमला किया गया, जिसमें उनकी कीमती जान चली गई . ये क्यों किया गया? एक राजनीतिक पार्टी ने घटिया काम करना शुरू किया. पहले लोगों की सुरक्षा हटाओ फिर उनका नाम अखबार में छपवाओ. मैंने कल ही ट्वीट किया था कि तुम ये पाप कर रहे हो. पहले सुरक्षा हटाते हो फिर कॉन्फिडेंशियल लिस्ट छापते हो. इससे किसी की जान जा सकती है. और आज ऐसा ही हुआ"
सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बार का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी हत्या पर दुख जताया. उन्होंने उनके परिवार और फैंस के प्रति सहानुभूति व्यक्त की.
वीडियो- कांग्रेस से जुड़ने से पहले कैसी रही मूसेवाला की लाइफ

