The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bhadohi acid attack on groom by miscreants riding Bike two children also injured UP

दूल्हे पर फेंका तेज़ाब, बारात में शामिल दो बच्चे झुलस गए, द्वारपूजा से ठीक पहले हुआ हमला

मामला Uttar Pradesh के भदोही का है. बारात के द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी. दूल्हे के साथ उसके परिवार के दो बच्चे भी बैठे थे. तभी ये घटना हुई. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमों के गठन की बात कही है.

Advertisement
pic
20 जून 2024 (पब्लिश्ड: 12:01 PM IST)
acid attack on groom in Bhadohi
दूल्हे के साथ 2 और लोग भी बुरी तरह घायल हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर -
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही में दो बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया (acid attack on groom in Bhadohi) . घटना में दूल्हे के साथ 2 और लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. इलाज के लिए उन्हें पहले पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में तीनों को वाराणसी (Varanasi) रेफर कर दिया गया. पुलिस की पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगा दी गई हैं. पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम लेने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के तुलापुर बहदुरान गांव का है. 18 जून की रात दूल्हा सुदामा गौतम (24) घोड़ागाड़ी पर बैठा था. बारात के द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी. उसके साथ परिवार के दो बच्चे भी बैठे थे. तभी ये घटना हुई. एडिशनल SP तेजवीर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपी गाड़ी के ऊपर से कूदे. फिर उन्होंने प्लास्टिक के कंटेनर से गौतम पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब बच्चों पर भी गिरा और दूल्हे के साथ वो भी घायल हो गए.

आजतक की ख़बर के मुताबिक़, तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 326A (एसिड अटैक) के तहत FIR दर्ज की गई है. आगे की जांच जारी है. उन्होंने आगे बताया,

“घायलों को इलाज के लिए CHC सुरियावा ले जाया गया. बाद में उन्हें BHU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. तीनों की स्थिति ख़तरे के बाहर बताई जा रही है. जांच के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित कर दी है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

ये भी पढ़ें - जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को किया किस, लाठी-डंडे चल गए, माथे फूट गए, बारात लौट गई

दूल्हे को मारी चाकू

बीते दिनों राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में भी दूल्हे पर हमले का मामला सामने आया था. दरअसल, एक शादी समारोह में दूल्हे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गांव के ही टीचर ने दूल्हे पर ये हमला किया था. साफा पहने होने के कारण दूल्हे की जान बच गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो: दुल्हन के घरवालो ने बैंड के पैसे नहीं दिए तो दूल्हा शादी ही छोड़कर चला गया

Advertisement

Advertisement

()