प्याज खरीद कर 2000 के नोट की फोटोकॉपी ही थमा गया
कौन कहता था नकली नोटों पर लगाम लग जाएगी. यहां जुगाड़ बहुत हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
गुलाबी नोट. यानी पूरे 2000 रुपये. और उसमें 17 फीचर. ताकि कोई कॉपी नहीं कर पाए. और नकली नोटों पर पाबंदी लग जाए. क्योंकि पाकिस्तान और नेपाल से नकली नोटों की बहुत ज्यादा खेप आ रही थी. मगर 17 फीचर उस वक्त धरे के धरे रह गए, जब एक प्याज बेचने वाले को कोई गुलाबी नोट की फोटोकॉपी ही थमा गया.
कर्नाटक की खबर है. चिकमंगलूर जिले के एक बाजार में अशोक प्याज बेच रहा था. एक शख्स ने उससे प्याज खरीदी और 2000 का नोट थमा दिया. कहा कि ये नए नोट हैं. अशोक ने उलट पुलट कर नोट को देखा और रख लिया. लेकिन उसके होश तब उड़ गए जब उसके साथियों ने वो नोट देखा और बताया कि ये असली नोट नहीं है. नकली है. मेल टुडे की खबर के मुताबिक ये असली नोट की फोटोकॉपी थी. जो बिल्कुल नए नोट के जैसा ही दिख रहा था.
नकली नोट को नए नोट की तरह बनाने के लिए कैंची से उसे काटा गया था. नकली नोट चलाने वाले की पुलिस तलाश कर रही है. वो पुलिस की भाषा में क्या कहते हैं... हां, अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
दावे किए जा रहे थे. फर्जी नोटों पर लगाम लग जाएगी. लेकिन यहां तो फोटोकॉपी ही चलने लगी. ये खबर सबक देती है कि कुछ भी लागू करने के लिए उसकी सही जानकारी लोगों तक पहुंच जाए. इतने तो उस प्याज वाले ने कमाए भी नहीं होंगे जितने वो गवां बैठा. वो भी उस वक्त जब लोग 100 रुपये तक के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में खड़े हैं.
नोट लेने से पहले इस खबर को पढ़ लें. कभी कोई फर्जी थमा दे

.webp?width=60)
