महेंद्र सिंह धोनी. वो प्लेयर जो आया और जम गया. जिसने अपना खूंटा खुद गाड़ा. इंडियनक्रिकेट टीम का कप्तान बना. टीम को उन ऊंचाइयों पर ले गया जहां पहुंचते-पहुंचतेफेफड़ों को रफू करवाने की नौबत आ जाती है. धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिसने50 ओवर का वर्ल्ड कप, 20 ओवर का वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी, ये तीनोंटूर्नामेंट जीते. लेकिन धोनी के लिए दीवानगी सिर्फ मैदान पर उनकी मौजूदगी से नहींहै. एक चुंबक इस आदमी की पर्सनैलिटी में फिट है, जो मैदान के बाहर भी उसी इंटेंसिटीसे काम करती है. हमने सुना है कि वो किसी का फ़ोन भी नहीं उठाते. एक वक़्त था जब किसीको धोनी से कोई बहुत ज़रूरी बात करनी होती थी तो रैना को फ़ोन लगाता था. रैना वोमैसेज धोनी तक पहुंचाते थे. श्रीनिवासन एक मोबाइल फ़ोन देना चाहते थे धोनी को. जिससेवो हमेशा धोनी के कॉन्टैक्ट में रह सके. मगर धोनी ने वो भी न होने दिया. वो अपने घरमें रहते हैं. अपने पालतू कुत्तों, अपनी राइफल और गाड़ियों के बीच. साथ में पत्नी औरबिटिया. बिटिया की फ़ोटो और उसके साथ बनाये स्नैपचैट वीडियोज! अहो! धोनी बेहद रिज़र्वइंसान हैं. और इसी रिज़र्वेशन के बीच कुछ ऐसी बातें हुईं जो हमेशा के लिए यूट्यूब औरहमारे मन में जमा हो गई हैं. इसका चुनिंदा कलेक्शन, आपके लिए. ख़ासमख़ास. 1.रिपोर्टर के मज़े लिए इंडिया ताज़ी-ताज़ी वेस्ट इंडीज़ से हारी थी. हार छोटी नहीं थी.वर्ल्ड टी-20 से बाहर हुए थे. अपने ही देश में. ऑस्ट्रेलिया को हारने के बाद कहा जारहा था कि इंडिया को जीतने से कोई भी नहीं रोक सकता था. जबकि वेस्ट इंडीज़ ने आखिरीओवर के आखिरी हिस्से में इंडिया को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. बाद-ए-मैच, मैचकांफ्रेस हुई. एक रिपोर्टर ने धोनी से पूछा कि रिटायरमेंट के बारे में कुछ सोच रहेहैं क्या? धोनी ने जो किया वो पहली बार हुआ. धोनी ने रिपोर्टर को अपने पास बुलाया.एक कुर्सी खींची और उसे बगल में बिठा लिया. और फिर उससे बातें की. बातें क्या, उसकेमजे ले लिए. https://www.youtube.com/watch?v=2n6qfSutlag--------------------------------------------------------------------------------2. विशाखापत्तनम में बाइकसवारी धोनी बाइक के प्रेमी हमेशा ही रहे हैं. उनके पास एकजखीरा है. मोटरसाइकिलों का. विशाखापत्तनम में मैच होना था. धोनी प्रैक्टिस करकेहोटल जा रहे थे. बाइक से. पीछे श्रीसंत बैठे हुए थे. लोगों ने सड़क पर उन्हें पहचानलिया. भले ही धोनी हेलमेट के नीचे थे. मगर बड़ा आदमी दिख ही जाता है. वीडियो बन गया.https://www.youtube.com/watch?v=huQWFhFUqP8--------------------------------------------------------------------------------3. मियां मुशर्रफ की धोनी को सलाह धोनी का पहला पाकिस्तानी टूर था. इस समय तक धोनीखुद को और अपने शॉट्स को स्थापित कर चुके थे. शोएब बनाम तेंदुलकर की बातें तो हमेशाही होती थीं. इस बार शोएब वर्सेज़ धोनी की भी बात हो रही थी. धोनी ने सो किया भी.खूब हौंका. कोई कोताही नहीं बरती. इंडिया सीरीज़ जीत चुका था और धोनी ने ही वो मैचजिताया था. जिस मैच में परवेज़ मुशर्रफ़ खुद मैच देखने के लिए आये हुए थे. ये वो वक़्तथा जब मुशर्रफ़ पाकिस्तान में तानाशाही का डंका बजा रहे थे. मुशर्रफ ने मैच खत्महोने के बाद प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में माइक पकड़ा और कहा कि वो सबसे पहली बधाई धोनीको देना चाहते हैं और उसके बाद उन्होंने धोनी को सलाह दी कि वो अपने बाल न कटवायें.इन बालों में वो अच्छे लगते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=Kuy2OLZMasA--------------------------------------------------------------------------------4. शूट के दौरान मस्ती टीम इंडिया की नयी सीरीज़ शुरू हो रही थी. सीरीज़ शुरू होने केपहले, टीवी पर आने वाले ग्राफ़िक्स के लिए एक शूट होता है. इसी शूट में धोनी सहित कईऔर प्लेयर्स भी मौजूद थे. माहौल हल्का था. फुल्का भी. धोनी लोगों की खिंचाई कर रहेथे. अपनी शूट में एकदम सीरियस और प्रोफेशनल.https://www.youtube.com/watch?v=y_Y3ned8xUM--------------------------------------------------------------------------------5. बेटी ज़ीवा के साथ धोनी फ्लाइट में हैं. बगल की सीट पर उनकी बिटिया बैठी हुई है.वो बड़े ही गौर से सब कुछ देख-सुन रही थी. धोनी को एयरलाइन क्रू कुछ समझा रहा है.धोनी सब कुछ समझने की कोशिश कर रहे थे. मगर उनसे ज़्यादा मगन खुद ज़ीवा लग रही थीं.क्यूट शब्द शायद ज़ीवा के गर्दन की हरकतों के लिए ही बना था. (वीडियो में एक हीक्लिप लूप हुई है. थोड़ा सा ही देखना काम कर देगा.)https://www.youtube.com/watch?v=QxnadAAohKI-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:धोनी वो बाप है, जिसने बच्चे की साइकिल छोड़ दी है और गुमान से खड़ा हैहोता है जब आदमी को अपना ज्ञान, कहलाए वो MS धोनी!