बीते दिनों इंडियन रैशनलिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष ने एक स्टिंग ऑपरेशन कर एकज्योतिषी बाबा का भंडाफोड़ कर दिया. स्टिंग में पता चला कि बाबा की क्लाइंट ज्यादातरऔरतें थीं. और बाबा के भंडाफोड़ के बाद एक ऐसी औरत सामने आई, जिसके बाबा के हाथोंउत्पीड़न की कहानी सुनकर लगता है कि बाबा को तमाचा जड़ दें. लड़की BCA की स्टूडेंट थी.उसके मां-बाप अलग हो गए थे. उसकी नौकरी भी नहीं लग रही थी. निराशा के समय एक बाबाका विज्ञापन दिख गया तो लड़की को लगा कि क्यों न इसे भी आजमा लिया जाए. बाबा'रामकृष्ण शर्मा' के नाम से लोकल टीवी चैनलों पर अपने विज्ञापन देने वाला ये बाबाखुद को बहुत बड़ा ज्योतिषी बताता था. कहता था कि वो हर मुश्किल का हल दे सकता है.लड़की भी बाबा के पास पहुंच गई. बैंगलोर मिरर से बात करते हुए लड़की ने कहा 'अगस्तमें मैंने सोचा कि बाबा के पास जाकर अपनी किस्मत आजमाऊं. बाबा ने मुझसे पहले पूजाकरने के लिए 15 हजार रुपये मांगे. जब मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, उसनेकहा कि आधे पैसे बाद में दे देना, जब पूजा का फल दिखने लगे. मैंने उसे 8 हजार रुपयेदिए. उसने मुझे कई तरह के प्रसाद दिए. कुछ तकिये, कुछ बिस्तर के नीचे रखने के लिए.जब डेढ़ महीने तक मेरी मुश्किल कम नहीं हुई, मैंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू करदिए. उसने पैसे नहीं दिए, बल्कि कहने लगा कि किसी ने मेरे ऊपर काला जादू किया है.मैंने उससे कहा भी कि मेरा कोई दुश्मन नहीं है. वो फिर भी मुझसे पैसे मांगता रहा.'लड़की ने आगे बताया, 'मैंने महसूस किया कि इस आदमी के पास किसी भी चीज का हल नहींहै. वो केवल लोगों को बेवकूफ बना रहा है. पहले तो मुझसे सब्र रखने को कहता रहा. फिरबोला, मैं किसी ब्राह्मण के साथ सोऊं तो मेरे दोष मिट जाएंगे.' लड़की ने बताया कि उसबाबा का एक गुरु भी आया था केरल से. बाबा ने कहा था कि गुरु सारी मुश्किलें हल करदेंगे. गुरु से जब मैं मिली, वो मेरी मुश्किलें सुनकर रोने लगा. बोला, तुम मेरीबेटी जैसी हो. उसके बाद एक मटका और अगरबत्ती लेकर पूजा करने लगा. फिर बोला मैं अपनेकपड़े उठाऊं, ताकि वो मेरी नाभि पर भभूत लगा सके. जब मैंने मना किया तो वो खुद हीमेरी स्कर्ट उठाने लगा. पिछले हफ्ते जब लड़की फिर अपने पैसे लेने पहुंची तो बाबा की'गुफा' में ताला लगा हुआ था. लड़की कहती है कि उसे यकीन है कि बाबा ने कई औरतों कोइसी तरह लूटा होगा. जबसे बाबा पकड़ाया है तबसे दो-तीन औरतें और आ चुकी हैं अपने साथहुए फ्रॉड की कहानी लेकर.