The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bengaluru to delhi Go First Flight allegedly Took Off Without 50 Passengers

50 यात्री फ्लाइट के बाहर ही थे, पायलट विमान लेकर चला गया!

50 यात्रियों को बिना लिए बेंगलुरु से दिल्ली पहुंच गया विमान

Advertisement
pic
10 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2023, 03:36 PM IST)
Go First Flight allegedly Took Off Without 50 Passengers
सांकेतिक फोटो
Quick AI Highlights
Click here to view more

यात्री एयरपोर्ट पर ही बैठे थे और उन्हें छोड़ प्लेन उड़ गया. ऐसा सच में हुआ है! मामला है बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट का. इसे लेकर सोशल मीडिया पर यात्री लगातार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएमओ को टैग करते हुए शिकायत कर रहे हैं.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर लगातार शिकायतें आ रही हैं कि बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट G8 116 ने सुबह करीब 6.30 बजे उड़ान भरी, जिसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे. जबकि 50 और यात्रियों को भी इसी फ्लाइट से जाने था, जिन्हें प्लेन छोड़कर उड़ान भर गया.

असल में एयरपोर्ट पर कई बार टर्मिनल जहां यात्री मौजूद होते हैं, उससे प्लने थोड़ा दूर होता है. तो वहां पहुंचने के लिए बसों में लोगों को लेकर जाया जाता है. अब इस केस में यात्रियों का आरोप है कि टर्मिनल से दो बसों में भरकर 50-50 यात्री प्लेन की तरफ भेजे गए. लेकिन, प्लेन एक बस के यात्रियों को लेकर उड़ गया.  

एक ट्विटर यूजर श्रेया सिन्हा ने इस पूरी घटना की शिकायत ट्विटर पर की है.

उन्होंने गो फर्स्ट एयरवेज को टैग करते हुए लिखा, 

"गो फर्स्ट एयरवेज के साथ सबसे भयानक अनुभव. हम सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर विमान के लिए बस में चढ़े, 6 बजकर 30 मिनट पर अभी भी 50 से अधिक यात्रियों से बस भरी हुई है. चालक ने मजबूरन बस रोक दी है. 50 से अधिक यात्रियों को छोड़कर फ्लाइट संख्या G8 116 ने उड़ान भर लिया है, लापरवाही की हद है.”

एक और यात्री सतीश कुमार ने भी टिकट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पीएमओ को टैग करते हुए उन्होंने दावा किया,

“फ्लाइट G8 116 (BLR – DEL) ने यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़कर रवाना हो गई. एक बस में 50 से अधिक यात्रियों को छोड़ दिया गया और केवल एक बस के यात्रियों को ले जाया गया है. इसके बाद यात्रियों को आज सुबह 10 बजे एयर इंडिया की उड़ान लेने का विकल्प दिया गया.”

बेंगलुरु में ऑटोपैक्ट के एक कर्मचारी सुमित कुमार भी फ्लाइट में सफर करने वाले थे. उन्होंने NDTV से बात करते हुए बताया,  

"यात्रियों को आज सुबह 10 बजे एयर इंडिया की उड़ान लेने का विकल्प दिया गया. हुआ ये कि बस में 54 से अधिक लोग थे. बोर्डिंग पूरी नहीं हुई थी. लेकिन फ्लाइट हमें छोड़कर चली गई. शुरू में बताया गया कि फ्लाइट वापस आ जाएगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.  मेरी मीटिंग छूट गई."

DCGA ने क्या कहा?

DCGA के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. गो फर्स्ट एयरलाइन ने भी ट्विट करते हुए यात्रियों से माफी मांगी है, और जल्द से जल्द मदद का आश्वासन दिया है.

बता दें कि ये घटना ऐसे समय सामने आई है जब एयरलाइन्स पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं. अभी 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक पैसेंजर के महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया था. इस मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस ने अरेस्ट किया था.

वीडियो: सुर्खियां: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी करने वाले के साथ अमेरिका की कंपनी ने ये कर दिया

Advertisement

Advertisement

()