The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bengaluru shop named ex girlfriend chaat viral post in social media

एक्स गर्लफ्रेंड चाट..बेंगलुरु की इस दुकान का नाम पढ़कर सोशल मीडिया लहालोट!

Bengaluru Ex Girlfriend Chaat Shop: दुकान की फोटो पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या आप अपने ब्रेकअप के बारे में बात करना चाहते हैं? तो अब डरने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
bengaluru shop name ex girlfriend chaat
बेंगलुरु की इस दुकान का नाम एक्स-गर्लफ्रेंड चाट है. (तस्वीर- सोशल मीडिया)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
1 फ़रवरी 2024 (पब्लिश्ड: 11:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अपने बिज़नेस को हिट कराने के लिए, दुकान को चलाने के लिए लोग अलग और अजब तरीके अपनाते हैं. कोई दुकान का सेटअप अनोखा रखता है, कोई डिश के यूनिक नाम रखता है. कभी-कभी तो लोग स्टोर का नाम ही यूनिक रखते हैं. इन दिनों एक दुकान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. वजह है- दुकान का नाम.

दुकान का नाम ‘एक्स गर्लफ्रेंड चाट’

सोशल मीडिया X पर  @dankchikidang नाम के यूजर ने चाट की एक दुकान का फोटो पोस्ट किया है. दुकान का नाम है- ‘एक्स-गर्लफ्रेंड बंगारपेटे चाट’. फोटो शेयर करते हुए लिखा- 

Embed

फोटो के पोस्ट होने के बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स आने शुरू हो गए. राज नाम के यूजर ने लिखा- 

"ऐसा नाम रखने के लिए हिम्मत चाहिए, अभी भी उलझन में हूं कि रोना है या हंसना है!"

Embed

विशाल जैन नाम के यूजर ने स्टोर के अंदर बैठे कस्टमर की ओर इशारा करते हुए लिखा,

 ''अंदर बैठा शख्स परेशान लग रहा है. वो अपने एक्स के बारे में सोच रहा होगा."

Embed

स्नेहा शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, 

"अगर वह आदमी कस्टमर नहीं है, तो वह वहां बैठा एक एक्स कपल है."

Embed

एक यूजर ने दावा किया, 

“मुझे 100% यकीन है कि यहां की चाट का स्वाद नमकीन होगा.”

Embed

यह दुकान बेंगलुरु के RT नगर में स्थित है. अगर आप इस दुकान पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको वहां की चाट का दाम और यहां के मेन्यू के बारे में भी बता देते हैं. दुकान के काउंटर पर चिपके दो मेन्यू दिख रहे हैं. एक अंग्रेजी में है और दूसरा कन्नड़ में. दुकान पर पानी पूरी, मसाला पूरी, दही पूरी, निपट मसाला, सेव पूरी, भेल पूरी और चिप्स मसाला मिलता है. वायरल फोटो में इन सब स्ट्रीट फूड्स के दाम भी दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 18 लीटर दूध देने वाली भैंस ऑनलाइन ऑर्डर की, और फिर... खेला हो गया

वीडियो: सोशल लिस्ट: मिया खलीफा वायरल वीडियो में सड़क पर महिला से लड़ते आईं नज़र, लोगों ने क्यों घेरा?

Advertisement

Advertisement

()