The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bengaluru police raids fake call centre in whitefield 72 accused held

खुद को बैंक कर्मचारी बता लोगों को ठगते थे, पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर में 72 लोगों को धरा!

ज्यादातर विदेशी लोगों को निशाना बनाया जाता था. बेंगलुरु पुलिस ने की कार्रवाई.

Advertisement
pic
9 जुलाई 2022 (अपडेटेड: 9 जुलाई 2022, 05:21 PM IST)
Bengaluru police raids fake call centre in whitefield 72 accused held
बाएं से दाएं: फर्जी कॉल सेंटर का दफ्तर, छापेमारी करने वाली पुलिस टीम (साभार: ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेंगलुरु (Bengaluru) की व्हाइटफील्ड पुलिस ने 8 जुलाई को एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा. पुलिस ने यहां काम करने वाले 72 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है. वहीं फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गुजरात के छह सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइटफील्ड इलाके में गायत्री टेक पार्क की पहली मंजिल पर एथिकल इंफो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से यह फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. 

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस ने 127 डेस्कटॉप, चार लैपटॉप, 150 हेडफोन, 10 इंटरनल हार्ड डिस्क, 6 आईफोन, तीन लग्जरी कार, दो स्कूल वैन, एक टेंपो ट्रैवलर और 18 लाख रुपये कैश समेत कुल दो करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार  इस फर्जी कॉल सेंटर से ज्यादातर विदेशी लोगों को निशाना बनाया जाता था. यहां देश के बाहर लोगों को ठगने के लिए इंटरनेट और फोन कॉल का इस्तेमाल किया जाता था. कार्रवाई को लेकर व्हाइटफील्ड पुलिस ने बताया,  

'यहां काम करने वाले पहले अनजान व्यक्तियों को कॉल करते थे. फिर खुद को बैंक या एमेजॉन कर्मचारी बताकर लोगों को भरोसे में लेकर उनके अकाउंट या डिजिटल पेमेंट की डीटेल जान लेते थे. पुलिस को इसे लेकर एक गुप्त सूत्र से जानकारी मिली, जिसके बाद छापामार कार्रवाई की गई.'

पुलिस ने बताया कि इस फर्जी कॉल सेंटर के कर्मचारी लोगों को ठगने के बाद मनी ट्रांसफर ऐप्स के जरीए पूरा पैसा खुद को ट्रांसफर कर लेते थे. वहीं पकड़े गए छह आरोपी सभी कर्मचारियों को स्कूल वैन के जरिए ऑफिस लाते और ले जाते थे.  

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर क्या करें?

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर क्राइम की एक अलग डेडिकेटेड वेबसाइट बनाई है-

cybercrime.gov.in

यहां आप साइबर क्राइम रिपोर्ट कर सकते हैं. वेबसाइट पर साइबर क्राइम्स को विस्तार से समझाया भी गया है, ताकि आम लोग जागरूक हो सकें.

साइबर क्राइम का देशव्यापी हेल्पलाइन नंबर है- 155260

कोई फ्रॉड होने पर आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा @CyberDost नाम से एक सरकारी ट्विटर हैंडल भी काम करता है. ताजा अपडेट्स के लिए इससे जुड़ सकते हैं.

वीडियो: साइबर अटैक से बचने के ये तरीके जान लीजिए!

Advertisement

Advertisement

()