The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bengaluru PG man enters in girls pg and slit throat of Bihar woman Kriti Kumari

गर्लफ्रेंड से लड़ाई हुई तो उसकी रूममेट का गला रेत कर हत्या कर दी, आरोपी का कुछ अता-पता नहीं

आरोपी का नाम अभिषेक है. वह भोपाल का रहने वाला है. घटना 23 जुलाई की शाम की है. अभिषेक ने बेंगलुरु में एक निजी फर्म में काम किया था. कुछ टाइम पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. बताया जा रहा है कि अभिषेक मृतक युवती कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड था.

Advertisement
pic
26 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2024, 09:04 AM IST)
 Bengaluru girls PG news
पुलिस ने बताया कि मृतका कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी और एक निजी कंपनी में काम करती थी. (फ़ोटो/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित एक पेइंग गेस्ट में एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि मृतका कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थीं और एक निजी कंपनी में काम करती थीं. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. उसने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई हैं. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ आरोपी का नाम अभिषेक है. वह भोपाल का रहने वाला है. घटना 23 जुलाई की शाम की है. अभिषेक ने बेंगलुरु में एक निजी फर्म में काम किया था. कुछ टाइम पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. बताया जा रहा है कि अभिषेक का कृति की रूममेट से संबंध थे.

कृति और अभिषेक की कथित गर्लफ्रेंड VI ब्लॉक में महिलाओं के लिए बने पेइंग गेस्ट भार्गवी स्टेइंग होम्स में रहती थीं. बताया जा रहा है कि कपल के बीच कुछ समस्याएं चल रही थीं. इस कारण अभिषेक की गर्लफ्रेंड  कृति की सलाह पर उसके पीजी में रहने चली गई.

रिपोर्ट के मुताबिक़ कृति ने MBA किया हुआ था. वो बेंगलुरु में 2021 से रह रही थीं. जनवरी से एक डेवलपर्स फर्म के लिए प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के रूप में काम कर रही थीं. 23 जुलाई को कृति काम करके वापस घर आईं. उनकी रूममेट पीजी से बाहर थी. इसी बीच आरोपी अभिषेक करीब 11.10 बजे पीजी में घुसा. पीजी का गेट खुला था. अभिषेक अंदर घुसा. कुछ ही देर में उसके और कृति के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई. अभिषेक ने धारदार हथियार से कृति का गला रेता. उसने युवती पर कई वार किए, फिर फरार हो गया.

आरोपी करीब 11.30 बजे वहां से निकल गया. उससे पहले पीजी बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: नाबालिग लड़की को मां का दोस्त पसंद नहीं था, तो दोस्त ने लड़की को गला रेतकर मार डाला! 

पुलिस ने कहा है कि उन्होंने फुटेज जब्त कर ली है और उसकी जांच कर रही है. शुरुआती जांच के आधार पर, पुलिस ने बताया है कि कृति की रूममेट का अभिषेक के साथ अफेयर था. वहीं पीजी के मालिक ने बताया कि घटना के वक्त केयरटेकर का परिवार चौथी मंजिल पर खाना खा रहा था. उसी वक्त आरोपी अंदर घुसा. केयरटेकर परिवार का दावा है कि उन्होंने आरोपी को पहले भी पीजी में घुसने से कई बार रोका था. उनका भी कहना है कि कृति की रूममेट उससे मिलती रहती थी.

वीडियो: गुजरात: सूरत में युवती की गला रेतकर हत्या की, बचाने आए परिजनों पर भी चाकू से हमला

Advertisement

Advertisement

()