बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात एक लड़की के साथ बदसलूकी करने वाले गुंडे अब जेल मेंहैं. अभी दो और लोगों की तलाश है. ये सभी दोस्त हैं और एक साथ काम करते हैं. पुलिसकी पूछताछ में अब तक जितनी जानकारी निकलकर सामने आई है, उसमें दो बातें बिलकुल साफ़हो गई हैं. * ये उस तरह का हादसा नहीं था, जो थर्टी फर्स्ट नाईट पर 'अकसर' हो जाया करते हैं. ये प्लान कर के किया गया हमला था. * आरोप नई उमर के लड़के थे. उनमें एकतरफा फ्रस्टेशन था.शुरू से ताक में थेजिस लड़की के साथ ये वाकया घटा, वो बेंगलुरु पढ़ाई के सिलसिले में आई थी. इन बदमाशोंकी नज़र लड़की पर काफी पहले पड़ी थी, जब वो अपनी एक सहेली के घर उससे मिलने गई. लड़कोंमें से एक लड़की की दोस्त के घर के पास रहता था. वहीं से इन्होंने लड़की को स्टॉककरना शुरू किया. इनमें से एक (लीनो) ने अपने दोस्तों से कह रखा था कि वो लड़की कोडेट करना चाहता है. उस रात लीनो और उसके दोस्त लड़की के घर के पास राजकुमार पार्कमें शराब पीते हुए यही सोच रहे थे कि कैसे लड़की को 'अप्रोच' किया जाए. 2 बजे केआस-पास स्कूटी पर आवारागर्दी करते हुए चिन्नी ने लड़की को ऑटो में अपनी एक दोस्त केसाथ घर लौटते हुए देखा, जिसके बाद ये लोग स्कूटी पर ऑटो के पीछे हो लिए. सब मिलकरलीनो को लड़की को 'न्यू ईयर विश' करने के लिए उकसा रहे थे. जब लड़की ऑटो से उतर करअपने घर के लिए निकली, तब सुदेश, सोमशेखर और दो फरार लड़कों ने लीनो को आगे बढ़ने काइशारा किया और खुद गली के मुहाने पर नज़र रखने के लिए खड़े हो गए. उसके बाद लीनो औरअयप्पा स्कूटी पर लड़की की ओर बढ़े. चूंकि लीनो हिचक रहा था, अयप्पा उसे ये दिखाने कोआगे बढ़ा कि 'कैसे लड़की को अप्रोच किया जाता है.' उसके बाद का वीडियो आपने देखा हीहै. https://www.youtube.com/watch?v=vTrYYnxzM-Qसबूत से आरोपियों तक:ये सारा वाकया प्रशांत फ्रांसिस के घर के बाहर लगे CCTV में कैद हो गया था. यहीफुटेज बुधवार को मीडिया में आई जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस की खूब भद्द पिटी. पुलिसने इसके बाद लड़की की शिकायत का इंतज़ार नहीं किया. प्रशांत की दी फुटेज से इतनाअंदाज़ा लगा लिया गया था, कि ये लोग आस-पास ही रहते होंगे. इसलिए पुलिस ने आसपास केलगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें उन्होंने पहले स्कूटी और फिर चिन्नी कीपहचान कर ली. क्योंकि फुटेज से मीडिया में हल्ला मच गया था, ये सब फरार होने कीतयारी में थे. लेकिन वक़्त रहते चिन्नी पकड़ लिया गया और फिर बाकी भी पुलिस के हाथआए. पुलिस अब बचे दो बदमाशों की तलाश कर रही है. 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' के हवाले सेइनके बारे में ये जानकारी सामने आई है.आरोपी 1: अयप्पा (नीतीश कुमार)फुटेज में लड़की से बदसलूकी करने वाला. प्रमुख आरोपी. अयप्पा ने ही लड़की को रोका,मोलेस्ट किया और उसे खींचकर स्कूटी पर बैठे अपने दोस्त के पास ले गया. अपने परिवारके साथ रहता है और एक फूड डिलीवरी एप के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता है. आदतनबदमाश है.आरोपी 2: लीनो (लेनिन पैट्रिक)बीकॉम ड्रॉप-आउट. जिस स्कूटी पर अयप्पा आया, वो यही चला रहा था. ये लड़की को 'पसंद'करता था और अयप्पा इसे दिखाना चाहता था कि लड़की से बात कैसे की जाती है. अयप्पा औरये साथ ही काम करते हैं.आरोपी 3:सुधेशआठवीं फेल है. उसी जगह काम करता है जहां अयप्पा और लीनो काम करते हैं. ये गली केमुहाने पर पहरा दे रहा था.आरोपी 4:चिन्नी (सोमशेखर)10वीं फेल. ड्राइवर का काम करता है. इसी ने लड़की को ऑटो में लौटते हुए देखा थाजिसके बाद लड़की का पीछा कर के उसपर हमला किया गया. इनपर पुलिस ने IPC की धाराओं केतहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:रेप को लेकर सबसे वाहियात कानून जो हम अब भी ढो रहे हैं'किसी के कपड़ों का मतलब हां नहीं होता'मंत्री जी शेम शेम! आपको तो डंडा लेकर गलियों में उतरना चाहिए