आप आगे जो वीडियो देखने वाले हैं, वो हमारे समाज की सबसे बुरी तस्वीरों में से एकहै. ये आपको विचलित करेगा. पर आप इसे जरूर देखिए. क्योंकि इससे आपको पता चलेगा किरोज हॉस्टल, पीजी में रहने वाली, या सड़कों पर ग्रुप में या अकेले निकलने वालीलडकियों को रोज किस तरह के हैरेसमेंट का सामना करना पड़ता है.ये वीडियो बंगलुरु के कुक टाउन इलाके का है. वहीं रहने वाले एक रेजिडेंट ने पोस्टकिया है. इन्होंने पोस्ट में लिखा है किस तरह आदमी टहलते हुए लड़कियों के सामनेमास्टरबेट करता रहा. और लड़कियां अंदर गईं ती अंदर तक चला गया. फिर जब अंदर से कोईबाहर आया तो ये फुल स्पीड में भागा. हममें से कई लड़कियां ऐसी हैं जिन्होंने हॉस्टलया पीजी में कई साल गुजारे हैं. जो आज भी घर से दूर बड़े शहरों में रहती हैं. किराएपर फ्लैट लेकर. अकेले ऑफिस आती-जाती हैं. और अक्सर ऐसे मर्द मिल जाते हैं जो घरोंके गेट पर पैंट खोले दिख जाते हैं. जब मकान मालिक या पुलिस से शिकायत करो, तो कईबार वो कहते हैं कि उन्होंने तुम्हें छुआ तो नहीं. जो करते हैं उन्हें करने दो. तुममत देखो. इन लोगों के लिए 'हैरेसमेंट' की परिभाषा का दायरा बहुत छोटा होता है. येनहीं समझते कि जब किसी लड़की को कोई आदमी अपना लिंग खोलकर दिखाता है, लड़की कोअपमानित और प्रताड़ित महसूस होता है. हम उम्मीद करेंगे कि ये आदमी जल्द पकड़ा जाए. औरइसके क्राइम के लिए इसे सख्त से सख्त सजा मिले. और हां, अगर आपके घर के पास भी ऐसाकुछ होते दिखता है, तो घबराइये मत. तुरंत उसकी शिकायत करिए. सोशल मीडिया पर आवाजउठाइये.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:ये कौन हैं, जो गर्ल्स हॉस्टल के सामने मास्टरबेट करते हैं