बेंगलुरु के मॉल में 'VIP वॉशरूम', लोग बोले- अब इसमें भी भेदभाव होगा क्या?
Bengaluru VIP Restroom: यूजर ने बताया कि टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए उनसे बिल मांगा गया. उन्होंने समझाया कि अभी उन्होंने खरीददारी शुरू ही नहीं की है.

बेंगलुरु के एक मॉल (Bengaluru Mall VIP toilet) के VIP रेस्टरूम पॉलिसी पर विवाद हो गया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि फीनिक्स वॉइटफील्ड में VIP रेस्टरूम की व्यवस्था है. इस रेस्टरूम का इस्तेमाल करने के लिए 1 हजार रुपये के बिल की जरूरत बताई गई है. DesKey9633 नाम के यूजर ने रेडिट पर अपना अनुभव लिखा है.
यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने मॉल से खरीददारी की थी. इसके बाद वो ग्राउंड फ्लोर के टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहते थे. सिक्योरिटी गार्ड ने उनसे बिल मांगा. शौचालय के बाहर VIP Restroom लिखा हुआ था. उन्होंने लिखा,
ये भी पढ़ें: मॉर्निंग प्रेशर था, मालिक को खुलकर करना था, स्मार्ट टॉयलेट खुल ना सका
यूजर ने आगे लिखा,
इमरजेंसी में टॉयलेट खोजना भारी…उन्होंने आगे लिखा कि किसी अपातकाल की स्थिति में शौचालय खोजने का तनाव भारी पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु या किसी अन्य शहर में किसी अन्य मॉल में उन्होंने ऐसी नीति कभी नहीं देखी है, और यदि यह एक नया चलन है, तो ये बहुत परेशान करने वाला है और एक अनावश्यक सामाजिक विभाजन पैदा कर रहा है. यूजर ने लिखा कि वो ऐसे मॉल में दोबारा कभी नहीं जाएंगे.
कुछ ही समय में ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहले शौचालय में 20 रुपये का स्वैच्छिक दान देना होता है. लेकिन शायद अब उसको हटा दिया गया है. एक और यूजर ने इस पर हैरानी जताई कि 2024 में ये सब कैसे हो रहा है. उन्होंने लिखा कि अब क्या आगे VIP लिफ्ट की सुविधा आएगी.
वीडियो: बेंगलुरु में वोल्वो बस का ब्रेक फेल, घटना का CCTV फुटेज वायरल

.webp?width=60)

