जिस मॉल में धोती पहने किसान को घुसने नहीं दिया, कर्नाटक सरकार ने उसे बंद कर दिया
मॉल का नाम जीटी वर्ल्ड मॉल है. सोशल मीडिया पर जीटी मॉल का वीडियो सामने आने के बाद शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने कहा कि इस घटना पर कार्रवाई करने के लिए कानून में प्रावधान है.

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू के उस शॉपिंग मॉल को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है जहां कथित तौर पर धोती पहनने की वजह से एक बुजुर्ग को एंट्री नहीं करने दी गई थी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें बुजुर्ग किसान और उनका बेटा मॉल के मेन गेट के बाहर दिखाई दे रहे हैं. अब राज्य सरकार ने टैक्स से संबंधित नियम-कानूनों के तहत मॉल को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.78 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने को लेकर मॉल पर कार्रवाई की गई है.
इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज के इनपुट्स के मुताबिक मॉल का नाम जीटी वर्ल्ड मॉल है. सोशल मीडिया पर मॉल का वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने कहा कि इस घटना पर कार्रवाई करने के लिए कानून में प्रावधान है. 18 जुलाई को सुरेश ने कर्नाटक विधानसभा में कहा,
इससे पहले इस मामले में 17 जुलाई को मॉल के मालिक और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) (गलत तरीके से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
बेंगलुरु के जीटी मॉल में क्या हुआ?यह घटना 16 जुलाई की शाम को हुई. एक बुजुर्ग किसान फकीरप्पा और उनके बेटे को एक फिल्म की टिकट होने के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने मॉल के प्रवेश द्वार पर रोक दिया. दोनों सुरक्षाकर्मियों से अंदर जाने की अपील कर रहे थे. उसी समय किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. किसान कर्नाटक के हावेरी जिले से अपने बेटे से मिलने बेंगलुरु आया था.
सुरक्षा कर्मचारी वीडियो में कह रहे हैं कि मॉल की नीति के अनुसार धोती पहने हुए व्यक्तियों को अंदर नहीं आने दिया जाता है. उनकी कई मिन्नतों के बावजूद सुरक्षाकर्मी ने उनकी बात नहीं मानी. उसने कथित तौर पर यह भी कहा कि मॉल में घुसने से पहले किसान पैंट पहन ले.
वीडियो वायरल हुआ तो राजनीति भी शुरू हुई. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को ‘किसान विरोधी’ बता दिया. पूनावाला ने X पर लिखा,
उन्होंने कहा,
कन्नड़ और किसान संगठनों ने भी इस घटना को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया था.
वीडियो: 'भंगार लेणो है थारे' मीम से वायरल बुजुर्ग की क्यों गई जान?

.webp?width=60)

