वो साल 1979 था. फ्रांस में FM रेडियो चलना सीख रहे थे. फंक म्यूजिक लोगों कोलुभाता था. तब वहां 12 साल का एक बच्चा 'पायरेट रेडियो' सुनता था. घर में मनाही थी,पर उसे अच्छा लगता था. फिर उसने क्लब में कुछ लोगों को देखा, जो म्यूजिक मिक्स करतेथे. वो कुछ प्ले करते थे, हाथ उठाते थे और लोग झूमने लगते थे. उसने सोच लिया कि उसेयही करना है.वो 12 साल का लड़का अब 49 साल का हो चुका है और आज वो दुनिया का सबसे बड़ा डीजे है.उसका नाम डेविड गेटा है.--------------------------------------------------------------------------------हां, तो डेविड गेटा का नाम सुनकर अगर माटी के शरीर में चैतन्यता आ गई हो, तो अबमुद्दे की बात सुनो. ये शर्म करने का बखत नहीं है, बल्कि टैंकर भर शर्म को एक हौदमें डालकर उसमें डूब जाने का बखत है. 12 जनवरी, गुरुवार को डेविड का बेंगलुरु मेंकॉन्सर्ट होना था, जो अब कैंसल हो गया है. न्यू इयर की रात बेंगलुरु की सड़कों परजो नीचता हुई थी, उसकी वजह से अब शहर के एडमिनिस्ट्रेशन में इतनी भी हिम्मत नहींबची है कि वो इस कॉन्सर्ट की सिक्यॉरिटी दे पाए. बेंगलुरु का ये इवेंट चैरिटी केलिए था, जो होने से कुछ घंटे पहले ही कैंसल हो गया.ट्विटर पर डेविड ट्रेंड कर रहे हैं. काफी देर के लिए टॉप ट्रेंड रहे. हजारों लोगट्वीट कर रहे हैं. बेंगलुरु को अपनी तबीयत सुधारने का सजेशन दिया जा रहा है.कर्नाटक सरकार को कोसा जा रहा है. बात देश की छवि खराब होने तक पहुंच गई है. डेविडके इंडिया टूर में तीन और शहर भी शामिल हैं. मुंबई, हैदराबाद और ग्रेटर नोएडा. बाकीसब जगह कोई बदलाव नहीं है. बस बेंगलुरु का कॉन्सर्ट कैंसल हुआ है. 'दुनिया में सबसेबड़ा डीजे' वाली उपमा बड़ी बोरिंग है. बस इतना समझ लो कि ये वो डीजे नहीं है, जोलड़के के तिलक में 'लॉलीपॉप लागे लू' बजाते हैं. ये वो है, जो ऐन मौके पर... आपकेसामने गाने मिक्स करते हैं. इनके गाने, गाने नहीं कहे जाते, बल्कि ट्रैक्स कहे जातेहैं. तीन दिन के उस आयोजन के बारे में जानते हो, जिसका नाम टुमॉरोलैंड है? गेटावहां की शान होते हैं. इन्हें स्टेज पर देखकर लाखों लोग ऐसे झूम जाते हैं, जैसेजमीन पर किसी ने करंट छोड़ दिया हो.2016 में ब्राजील में हुए टुमॉरोलैंड में डेविडगेटा EDM म्यूजिक के बाप हैं. आप तो ये मान लीजिए कि उसी ने इसे मेनस्ट्रीम म्यूजिकबनाया है. बंदे का टशन और अपने काम के लिए उसका जुनून इस बात से समझो कि पिछले सालमई में गेटा की पेन-ड्राइव खो गई थी. स्टेज पर ही. अब जब आपका सबसे तगड़ा कंटेंट खोजाए, तो मूड तो खराब होता ही है. बंदे ने दूसरी बार नहीं सोचा. तुरंत वर्ल्ड टूरकैंसल कर दिया. ग्रैमी के लिए इत्ती बार नॉमिनेशन मिल चुका है कि बंदा खुद भूल चुकाहै.हालांकि, शो कराने वाले अब भी उम्मीद से भरे हुए हैं. कह रहे हैं कि अभी आप इसेकैंसल मत मानिए, बल्कि पोस्टपोन्ड मानिए. वो बात कर रहे हैं और उनकी पूरी कोशिश हैकि कॉन्सर्ट हो. पर इतना तो तय है कि 12 जनवरी की रात बेंगलुरु वाले डेविड गेटा केगवाह नहीं बन पाएंगे.