22 साल के शिवराज ने नया फोन लिया. फोन चार्जिंग के लिया लगाया. घर में कमजोर आंखोंवाली 90 साल की नानी भी थीं. गलती से हाथ लगने पर फोन नीचे गिर गया. फोन की स्क्रीनटूट गई. फोन की स्क्रीन टूटने का हर्जाना नानी को अपने 'दुलारे नाती' को अपनीजिंदगी देकर चुकाना पड़ा. द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बंगलुरु केबनसंकरी इलाके का मामला है. शिवराज का नया फोन उसकी नानी से सोमवार रात गलती से टूटगया. अपने नए फोन की स्क्रीन टूटा देखकर शिवराज इतना गुस्सा हुआ कि उसने कमरे मेंघुसते ही वहां रखे लकड़ी के पाटे से नानी पर हमला कर दिया. पाटा शिवराज की नानी कीगर्दन पर लगा. वो वहीं गिर गईं. घर के बाकी लोग आए तो उठाकर दूसरे कमरे में ले गए.ये सोमवार रात की बात है. उस रात नानी को बिस्तर पर लेटाकर सुला दिया गया. लेकिनमंगलवार सुबह जब उन्हें उठाया गया तो वो नहीं उठीं. अस्पताल ले जाया गया, तोडॉक्टरों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दियाहै. और फोन टूटने के गम में नानी पर हमला करने वाले शिवराज को गिरफ्तार कर लिया है.