The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bengal man name was misprinted 'kutta' three times, finally gets changed

राशन कार्ड में 'दत्ता' को 'कुत्ता' लिखा तो भौंकने लगा बंदा, नाम सही करवाने के बाद ही माना

तीन बार नाम सही करने का आवेदन किया, लेकिन हर बार कुत्ता ही लिखकर आया.

Advertisement
dutta-kutta-bengal
गाड़ी के पीछे दौड़ता आदमी. (फोटो - सोशल)
pic
सोम शेखर
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2022, 09:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

'लगे रहो मुन्ना भाई' में मुन्ना का किरदार निभाने वाले संजय दत्त को गांधी जी दिखते थे. गांधी जी उन्हें जीवन जीने का सलीक़ा सिखाते थे. जब भी कोई दिक्कत आती है, तो गांधी जी मदद करते हैं. मुन्ना ने सोचा कि ये सर्विस अपने तक क्यों रखी जाए. तो उन्होंने रोडियो पर लोगों को समाधान बांटने शुरू कर दिए. कोई दरवाज़े पर थूके, तो रोज़ पूरी निष्ठा से उसकी पीक साफ़ करो. कोई पेंशन के काग़ज़ के बदले घूंस मांगे, तो कपड़े उतारकर उसकी असलियत दिखा दो. कोई अपने प्रिवलेज का ग़लत फ़ायदा उठाए, तो उससे कट लो. यानी, सत्याग्रह. गांधी जी का तरीक़ा.

ऐसा ही हुआ बंगाल में. एक व्यक्ति के राशन कार्ड पर उसके सरनेम में 'दत्ता' की जगह 'कुत्ता' लिख गया. एक नहीं, तीन बार. तो व्यक्ति अधिकारी के सामने असल में ‘कुत्ता’ बन गया.

इंडिया टुडे के सूर्याग्नि रॉय की रिपोर्ट के मुताबिक़, व्यक्ति का नाम श्रीकांति कुमार दत्ता है. वो बांकुरा जिले के बिकना के रहने वाले हैं. दुकानदार हैं. उनके राशन कार्ड में लिख के आया श्रीकांति कुमार कुत्ता. तो श्रीकांति ने BDO के सामने विरोध करने का एक अजब तरीक़ा निकाला. अधिकारी की गाड़ी के पीछे दौड़े और कुत्ते के माफ़िक हांफ़ रहे थे, भौंक रहे थे. इस घटना का एक वीडियो भी बनाया गया. वीडियो बहुत वायरल भी हुआ और अब उनके सही नाम से राशन कार्ड जारी कर दिया गया है. दत्ता ने बताया,

Image embed

दत्ता ने अपना नाम सही करने में मदद करने के लिए मीडिया को धन्यवाद किया है.

तिहाड़ जेल में मसाज कराते सत्येंद्र जैन के वीडियो वायरल, सफाई में AAP ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()