The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bengal BJP Leader Raju Bandopadhyay asks people to keep trishool at homes

बंगाल: बीजेपी नेता का भड़काऊ बयान, 'चुनाव आने वाले हैं, घरों में त्रिशूल रख लो!'

मंच पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष भी थे, ताली बजा रहे थे.

Advertisement
raju bandyopadhyay bjp
भाषण देते हुए भाजपा नेता राजू बंदोपाध्याय (फोटो - सोशल)
pic
सोम शेखर
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 10:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बंगाल के एक बीजेपी नेता ने जनता से मांग की है कि वो अपने घरों में त्रिशूल रखें. क्यों? तृणमूल कांग्रेस से बचने के लिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बीजेपी नेता राजू बंदोपाध्याय कोलकाता के बाहरी इलाक़े में जगधतरी पूजा कार्यक्रम में गए हुए थे. वहां भाषण देते हुए उन्होंने कह दिया कि पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हिंसक हो जाएंगे और इसलिए महिलाओं को बीजेपी कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए घर में त्रिशूल रखना चाहिए.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक राजू बंदोपाध्याय ने कहा,

Image embed

जिस कार्यक्रम में ये बयान दिया गया, वहां बंगाल बीजेपी सांसद दिलीप घोष मौजूद थे. राजू के भाषण पर उन्हें कथित तौर पर ताली बजाते देखा गया.

उसी इलाक़े में एक और ऐसा ही कार्यक्रम था, जहां तृणमूल के विधायक तपस रॉय आए हुए थे. उन्होंने इस बयान की निंदा की है. कहा कि बीजेपी नेता का ये बयान ठीक नहीं है और प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए. विधायक रॉय ने कहा,

Image embed

2023 की शुरुआत में बंगाल में पंचायत चुनाव होने हैं. पिछले चुनाव में बहुत हिंसा देखी गई थी. ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर राज्य की बीजेपी इकाई ने सेंट्रल फ़ोर्सेज़ की तैनाती की मांग की है. सांसद दिलीप घोष ने कहा,

Image embed

घोष ने ये भी आरोप लगाए कि उन्होंने तृणमूल के बीरभूम ज़िला प्रमुख अनुब्रत मंडल को जेल से बाहर निकालने की कोशिशों के बारे में सुना है. मंडल को इसी साल 11 अगस्त को CBI ने मवेशी-तस्करी घोटाले के सिलसिले में गिरफ़्तार किया था. वहीं, तृणमूल ने जवाब में कहा है कि मंडल की गिरफ़्तारी एक राजनीतिक साज़िश है.

किस कंपनी के ऑर्डर पर बंगाल में आई 200 करोड़ की हेरोइन?

Advertisement

Advertisement

()