यह कबूतर 10 करोड़ रुपए में बिका है, खरीदने वाला इसका पूरा दाम वसूल भी लेगा
मेरा लकी कबुत्तर...
Advertisement

बेल्जियम का स्टार कबूतर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
कभी किसी कबूतर को करोड़ों में बिकते हुए सुना है? बेल्जियम में हुई नीलामी में एक कबूतर करीब 9.71 करोड़ रुपए (1.25 मिलियन यूरो) में बिका है. लोगों ने जब से यह सुना है, तब से ही इस कबूतर के बारे में जानना चाह रहे हैं.
इस कबूतर का नाम 'आर्मांडो' है. इस कबूतर को बेल्जियम में लंबी दूरी के लिए सबसे उम्दा कबूतर बताया जा रहा है. नीलामी से पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि ये नदीन नाम के कबूतर का रिकॉर्ड तोड़ देगा और ऐसा ही हुआ. इससे पहले नदीन करीब 2.92 करोड़ रुपए में बिका था.
जिस पीपा कंपनी ने ऑक्शन किया था, उसके सीईओ को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए तक चली जाएगी. सीईओ निकोलास गाएसेलब्रेख्त को उम्मीद थी कि इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए तक चली जाएगी. लेकिन इसकी कीमत सीईओ की सोच से दोगुनी चली गई.
वीडियो देखिए.
अर्मांडो क्यों ख़ास है? क्योंकि इसने ऐस पिजन चैंपियन, पिजन ओलंपियाड और अंगुलेम जैसे अवॉर्ड जीते हैं. इसकी रफ़्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होती है. दूरी कम हो तो इसकी स्पीड और भी बढ़ जाती है. लेकिन पांच साल का हो चुका यह कबूतर अब करीब-करीब रिटायरमेंट की उम्र में है. इतनी ज्यादा कीमत की एक वजह शायद ये भी है कि इसके नए मालिक अर्मांडो से उसके वंश को आगे बढ़वाएंगे.
वीडियो- देश की इन टॉप जगहों में से आप कितनों में गए हैं और कितनों में नहीं
Teuerste Taube der WeltDieser Champion im Taubenrennen ist jetzt der teuerste seiner Art: Posted by ZDF heute on Sunday, March 17, 2019
वीडियो- देश की इन टॉप जगहों में से आप कितनों में गए हैं और कितनों में नहीं

