The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • before marriage brides mother and grooms father flew away with each other in Surat Gujarat

बेटे की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले दुल्हन की मां के साथ दूल्हे के पापा गायब हो गए

फरवरी में होनी थी दोनों के बच्चों की शादी.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2020, 11:59 AM IST)
Img The Lallantop
सांकेतिक तस्वीर. (Pixabay)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात के सूरत से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक शादी होनी थी. लेकिन शादी से ऐन पहले दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां लापता हो गए. रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे. उन्हें शक है कि दोनों में प्यार हो गया और फिर वो घर से भाग गए.

दोनों के बच्चों की सगाई पिछले साल हुई थी. शादी फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाली थी.लेकिन उनके लापता होने के बाद उनके बच्चों की शादी कैंसिल कर दी गई है. लड़के के पिता की उम्र 48 साल है. वह टेक्सटाइल और ज़मीन का कारोबार करते हैं. वह 10 जनवरी से गायब हैं. कतारग्राम स्थित अपने घर से. वहीं, लड़की की मां 46 साल की हैं. वह भी 10 जनवरी से ही गायब हैं. नवसारी से. दोनों के परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है.

बताया जा रहा है कि लड़की की मां और लड़के के पिता एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते थे. दोनों कतारग्राम में एक ही सोसायटी में रहते थे. दोनों के बीच पहले भी रिश्ते थे, लेकिन महिला की शादी कहीं और हो गई. शादी के बाद वह नवसारी चली गईं. बताया जा रहा है कि बच्चों की शादी की बातचीत के दौरान दोनों वापस मिले तो उनका पुराना प्रेम प्रसंग फिर शुरू हो गया और दोनों ने भागने का फैसला किया.


वीडियो देखें : मुंबई के एक आदमी को डोर बेल बजाना भारी क्यों पड़ा?

Advertisement

Advertisement

()