The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Before failing in dope test, Narsingh Yadav faiiled two times in police exam

पुलिस की परीक्षा में नकल करते पकड़ाए थे नरसिंह यादव, घरवाले कहते हैं फरारी

मम्मी कहती हैं कि बेटे को घर का प्योर दूध, दही और घी खिलाकर बड़ा किया है.

Advertisement
pic
25 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 25 जुलाई 2016, 07:40 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पहलवान नरसिंह यादव का विकेट रियो में भिड़ने से पहले ही डाउन हो गया है. दो फेज में उनका डोप टेस्ट हुआ. और दोनों में रिजल्ट पॉजिटिव. मतलब फेल हो गए यादव. पर ये पहला मौका नहीं है जब नरसिंह फेल हुए हैं किसी टेस्ट में. इसके पहले भी वो दो बार फेल हो चुके हैं. रंगे हाथों धरे गए थे चीटिंग करते हुए. अब सोच रहे होंगे कि नरसिंह जब धरे गए तो पहले ही WFI ने उन पर बैन क्यों नहीं लगाया. अरे मितरों, यादव डोप टेस्ट में नहीं बल्कि परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए थे. साल 2014 की बात है. 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते गोल्ड मेडल की बदौलत महाराष्ट्र पुलिस ने नौकरी दे दी. लेकिन ठाणे में डेप्युटी एसपी की पोस्ट पर काबिज होने के लिए उनको 13 पेपर के एक्जाम देने थे. तैयारी करने के लिए उनके पास ट्रेनिंग के दो साल थे. तीन पेपर तो किसी तरह दे डाला, पर चौथे में धरे गए. कानून का रखवाला कानून की परीक्षा में ताका-झांकी कर रहा था. डेप्युटी एसपी की पोस्ट के लिए यादव एक्जाम दे रहे थे. सवालों के जवाब आ नहीं रहे थे तो लगे चीटिंग करने. एक्जैमनर ने धर लिया और पेपर कैंसल कर दिया. एक्जैमनर ने पेपर लेकर यादव को हॉल से बाहर का रास्ता दिखा दिया. साथ ही उन्हें बाकी के आठ पेपर में शामिल होने से मना कर दिया गया. इधर नरसिंह के डोप टेस्ट में फेल होने की बात आई, उधर मीडिया नरसिंह के होम टाउन बनारस जा पहुंचा. घरवालों से बात किया तो पता चला कि किसी ने कल कुछ खाया नहीं है. सब दुखी हैं बेटे का रिजल्ट देखकर. मां कहती हैं कि मैंने अपने बेटे को घर का प्योर दूध, दही, घी खिलाकर बड़ा किया है. दावा कर रही हैं कि किसी ने उनके फरारी को फंसाया है. जिसे बाहर का कुछ पसंद नहीं वो क्या नशा करेगा. फरारी नरसिंह यादव का घर का नाम है. भाई बता रहे हैं  कि अगर नरसिंह को नशा करना होता तो वो अकेला करता. लेकिन इसके रूममेट का रिजल्ट भी पॉजिटिव है. इसका मतलब साफ है, उसे फंसाया जा रहा है.
  नरसिंह से जुड़े बाकी खबर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें: नरसिंह यादव की पहलवानी डोप टेस्ट में लीक हो गई 'महाबली सुशील कुमार को एक मौका मिलना ही चाहिए' सुशील भाई, पहलवानी का हर फैसला पहलवानी से नहीं होता

Advertisement

Advertisement

()