The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BCCI Secretary Jay Shah appointed president of Asian Cricket Council ACC

सबसे कम उम्र में Asian Cricket Council के प्रेसिडेंट बने जय शाह

ACC ने ट्वीट कर दी जानकारी.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2021, 02:35 PM IST)
Img The Lallantop
जय शाह. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
BCCI के सचिव जय शाह को ACC यानी Asian Cricket Council का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ACC ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अपने ट्वीट में ACC ने लिखा,

ACC को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि BCCI के सचिव जय शाह को ACC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. शाह ACC कार्यालय में नियुक्त किए जाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं. हम एशिया में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके ऊर्जावान और गतिशील नेतृत्व में काम करने की आशा करते हैं.

जय शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली है. BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह ने जय शाह को बधाई देते हुए लिखा,
जय शाह को एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष बनने की बधाई. मुझे यकीन है कि जय शाह के नेतृत्व में ACC नई बुलंदियों पर पहुंचेगा और एशिया के सभी क्रिकेटरों को फायदा होगा. सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.
  एशियाई क्रिकेट संगठन की स्थापना 1983 में हुई थी. इस संगठन का उद्देश्य एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देना है. वर्तमान में इसके 25 सदस्य देश हैं. वहीं BCCI ने साफ कर दिया है कि रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं किया जाएगा. BCCI ने कहा कि विजय हजारे ट्रोफी खेली जाएगी क्योंकि प्रदेश इकाइयां इसका आयोजन करना चाहती हैं. 87 साल में पहली बार ऐसा होगा जब प्रमुख प्रथम श्रेणी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी नहीं खेला जाएगा. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव शाह रणजी ट्रॉफी का आयोजन चाहते थे, क्योंकि इसमें खिलाड़ियों को अधिकतम मैच फीस (प्रति मैच करीब डेढ़ लाख रुपये) मिलती है, लेकिन कोरोना महामारी के बीच दो चरण में इसके आयोजन के लिए दो महीने का बायो बबल बनाना संभव नहीं था.

Advertisement

Advertisement

()