BCCI अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी का ट्वीट-गांगुली को हल्का कार्डियक अरेस्ट आया है.
Advertisement

सौरव की सेहत को लेकर अस्पताल की तरफ से कोई बयान आना अभी बाकी है. (फाइल फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो जनवरी की दोपहर में पहले ये ख़बर आई कि सौरव को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन ये पता नहीं चला कि क्यों भर्ती कराया गया है.
लेकिन कुछ ही देर बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ट्वीट आया. उन्होंने लिखा -BCCI President Sourav Ganguly admitted to Woodland Hospital in Kolkata, West Bengal. More details awaited.
(file photo) pic.twitter.com/ps3mtE8tPJ — ANI (@ANI) January 2, 2021
"ये सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का कार्डियक अरेस्ट आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना है. उनके परिवार के साथ मेरी दुआएं."
BCCI के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट किया. लिखा -Sad to hear that @SGanguly99 suffered a mild cardiac arrest and has been admitted to hospital.
Wishing him a speedy and full recovery. My thoughts and prayers are with him and his family! — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 2, 2021
"मैं सौरव गांगुली की जल्द रिकवरी की प्रार्थना करता हूं. मेरी उनके परिवार से बात हुई है. दादा की हालत अभी स्थित है और वे ट्रीटमेंट पर अच्छे से रिस्पॉन्ड कर रहे हैं."
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट किया. लिखा -I wish and pray for the speedy recovery of @SGanguly99. I’ve spoken to his family. Dada is stable and is responding well to the treatment.
— Jay Shah (@JayShah) January 2, 2021
"आपकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहा हूं. गेट वेल सून @SGanguly99"फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने भी ट्वीट किया -Praying for your speedy recovery. Get well soon 🙏 @SGanguly99
— Virat Kohli (@imVkohli) January 2, 2021
"दादा आपकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहा हूं."
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भी ट्वीट कर गांगुली के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की.Wishing you a speedy recovery Dada, @SGanguly99 . Praying that you get well soon
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) January 2, 2021
इससे पहले पत्रकार बोरिया मजूमदार ने भी ट्वीट करके बताया था कि सौरव को दिल संबंधित कुछ समस्या आई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाद में ममता के ट्वीट ने स्थिति स्पष्ट कर दी. सौरव का इलाज चल रहा है और अभी हॉस्पिटल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. शाम को हॉस्पिटल ने बताया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है. ये दिल की समस्याओं की दूर करने वाली एक सर्जरी है. सौरव के दिल में दो ब्लॉकेज हैं. ट्रीटमेंट किया जा रहा है, सौरव होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है. 48 साल के सौरव ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले. टेस्ट में सौरव ने 7212 रन और वनडे में 11363 रन बनाए. टेस्ट में 32 विकेट लिए, वनडे में 100 विकेट. सौरव की गिनती भारत के ऑलटाइम बेस्ट कप्तानों में होती है. 2019 में वे BCCI अध्यक्ष बने.Wishing dada a speedy recovery! @SGanguly99 😇
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) January 2, 2021

