इंडियन क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के एक लोकपाल हैं. नाम जस्टिस डीके जैन है. अभीहार्दिक पंड्या और केएल राहुल को कॉफी विद करण शो में जाकर महिलाओं के बारे मेंअभद्र टिप्पणियां करने के मालमे में इन्होंने ही सजा सुनाई थी. चूंकि लोकपाल यानीओम्बुड्मैन हैं तो ये क्रिकेट बोर्ड में अनैतिक और गैर कानूनी गतिबिधियों पर नजररखते हैं. अब इनकी नजर पड़ी है सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के ऊपर. दोनों केनाम जस्टिस जैन ने नोटिस जारी किया है. पूछा है कि आप लोग आईपीएल में फ्रैंचाइजियोंको सपोर्ट स्टाफ में रहते हुए बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) में कैसेरह सकते हैं. 28 अप्रैल तक इन दोनों को अपनी सफाई देनी है. वीवीएस लक्ष्मण इस वक्तआईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद के मैंटॉर के रूप में जुड़े हुए हैं और सचिन मुंबईइंडियन्स के आइकॉन के तौर पर काम कर रहे हैं. इसी तरह का कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्टकेस सौरव गांगुली के नाम भी बना है. गांगुली इस वक्त डेल्ही कैपिटल्स के सपोर्टस्टाफ में हैं, क्रिकेट असोसिएसन ऑप बंगाल के प्रेसिडेंट भी हैं और सीएसी के मैंबरभी हैं. सचिन, लक्ष्मण और सौरव को रवि शास्त्री ने जुलाई 2017 में क्रिकेट एडवाइजरीकमेटी में शामिल किया था. बताया जा रहा है कि सचिन और लक्ष्मण के खिलाफ हितों केटकराव की शिकायत लोकपाल के सामने आई थी. ये शिकायत मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन केआजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने की है. इसमें बीसीसीआई की रूल बुक का आर्टिकल 39 कहताहै कि कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी एक वक्त पर दो पदों पर नहीं रह सकता है.Cricket being ruled by conflict of interest is not in the best of say for thegame . The age to fight elections 70years , you cant stop any one to do a job .Sc should reconsider the rule— Madan Lal (@MadanLal1983) April 25, 2019--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-