The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BBC Made Documentary On 1984 S Jaishankar Said It Did Not

विदेश मंत्री ने कहा- '1984 पर नहीं बनाई डॉक्यूमेंट्री', लेकिन BBC ने बनाई थी, क्या दिखाया था?

BBC की इस डॉक्यूमेंट्री पर खूब विवाद हुआ था.

Advertisement
EAM S Jaishankar questioned BBC
बाएं से दाएं. विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो: PTI) और 1984 दिल्ली दंगा (फोटो: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2023, 07:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने PM मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को लेकर बड़ा बयान दिया. 21 फरवरी को विदेश मंत्री न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने BBC पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 1984 में दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसपर अब तक डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाई गई. अब असल सवाल ये है कि क्या वाकई में 1984 की घटनाओं पर BBC ने कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाई है? पहले जान लीजिए कि विदेश मंत्री ने एस जयशंकर ने क्या कहा था.

'1984 की घटना पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाई?'

विदेश मंत्री ने PM मोदी पर BBC की हालिया डॉक्यूमेंट्री के मुद्दे पर कहा कि जो हो रहा है, वो राजनीति का हिस्सा और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

जयशंकर ने कहा,

Embed

BBC की डॉक्यूमेंट्री '1984: A Sikh Story'

हालांकि, BBC को लेकर विदेश मंत्री का ये दावा गलत है. BBC की ओर से 1984 में घटी घटनाओं पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है. BBC ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, साल 2010 में. नाम था, 1984: A Sikh Story. लगभग एक घंटे की इस डॉक्यूमेंट्री में 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार, इंदिरा गांधी की हत्या और दिल्ली में सिख समुदाय के लोगों के खिलाफ हुई हिंसा पर फोकस किया गया है. इस डॉक्यूमेंट्री में एक पत्रकार सोनिया देओल की यात्रा दिखाई गई है. उनकी यात्रा के साथ 1984 में हुए घटनाक्रमों को दिखाया गया है.

इस डॉक्यूमेंट्री के अंत में सोनिया देओल कहती हैं,

Embed

डॉक्यूमेंट्री पर विवाद भी हुआ था

जब 1984: A Sikh Story डॉक्यूमेंट्री आई थी, तब उस पर कई संगठनों खासकर ब्रिटेन की ‘काउंसिल ऑफ सिख टेंपल्स’ ने आपत्ति जताई थी. नाराज़गी ‘जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकी ओसामा बिन लादेन की तरह’ दिखाए जाने पर थी. डॉक्यूमेंट्री में भिंडरावाले की पगड़ी पहने और बंदूक पकड़ी तस्वीरें इस्तेमाल की गई थीं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BBC को डॉक्यूमेंट्री के बारे में 52 शिकायतें मिली थीं.

वहीं 2014 में BBC के मार्क टुली की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी, Gunfire over the Golden Temple. मार्क टुली की ये डॉक्यूमेंट्री में साल 1984 में अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना के ऑपरेशन और इसके बाद के हालात पर थी.

वीडियो: नरेंद्र मोदी के बारे में BBC ने क्या चला दिया कि लोग बीबीसी को बैन की मांग करने लगे?

Advertisement

Advertisement

()