The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Barking dog leads to scuffle, murder during India-Australia match

भौंकते कुत्ते को रोका तो गुस्साए मालिक ने ली जान

IndVsAus मैच चल रहा था. युवराज-कोहली की बैटिंग के दौरान भौंका था कुत्ता. फैन ने रोका तो कुत्ते के मालिक ने घोप दिया चाकू.

Advertisement
Img The Lallantop
symbolic image
pic
विकास टिनटिन
29 मार्च 2016 (अपडेटेड: 28 मार्च 2016, 04:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सनक सच में बुरी चीज है. वर्ल्ड टी-20 चल रहा है. रविवार को इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच था. क्रिकेट के दीवाने पालथी जमाए मैच देख रहे थे. लेकिन बंगलुरु में मैच की दीवानगी की वजह से एक बंदे की जान चली गई. बंगलुरु में अविनाश नाम के बंदे ने मैच के लिए बड़ी सी स्क्रीन लगवाई. फैमिली और फ्रेंड्स इकट्ठा किए. कोहली-युवराज लगे हुए थे मैच जिताने के लिए. तभी किसी आदमी का कुत्ता भौंका. क्रिकेट फैन्स झल्ला गए. बोले- कुत्ते को चुप कराओ. इसी बात को लेकर अविनाश की कुत्ते के मालिक केनेडी से बहस हो गई. क्रिकेट फैन्स केनेडी से भिड़ गए. दोनों ग्रुप्स में बहस होने लगी तेज-तेज. लेकिन जइसे तइसे मैच और लड़ाई उस वक्त थोड़ी देर के लिए थम गई. द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जब मैच खत्म हुआ और अविनाश अपनी फैमिली के साथ लौट रहा था, तब केनेडी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अविनाश पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे अविनाश की मौत हो गई. अविनाश के भाई ने कहा, मैच के दौरान जिन लोगों ने विरोध किया था, केनेडी ने उनका पीछा किया और अविनाश पर चाकू से हमला किया. हालांकि पुलिस का कहना है कि अविनाश पर चाकुओं से नहीं, बियर की टूटी बोतल से हमला हुआ है. पुलिस ने केनेडी को अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शराब के नशे में अविनाश पर हमला किया था.

Advertisement

Advertisement

()