The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bareilly Brother marries his sister, arrested

भाई ने बहन से शादी की, गिरफ्तार हो गए

20 साल के एक लड़के ने अपनी 14 साल की सौतेली बहन से शादी कर ली. मौलवी लोग भड़क गए.

Advertisement
pic
31 मई 2016 (अपडेटेड: 31 मई 2016, 11:10 AM IST)
Img The Lallantop
मशहूर टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में भी भाई-बहन इश्क में पड़ जाते हैं. सर्सी लैनिस्टर और जेमी लैनिस्टर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश के बरेली में भाई और बहन के बीच शादी का एक मामला सामने आया है. 20 साल के एक लड़के ने अपनी 14 साल की सौतेली बहन से शादी कर ली. जाहिर है, घर में रहकर यह मुमकिन नहीं हो सकता था. इसलिए दोनों शादी से पहले ही घर छोड़कर चले गए थे. घटना के बाद लड़की के रिश्तेदारों ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. बरेली के किला छावनी इलाके में एक महिला ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली. पहले पति से उसके एक बेटी थी. वहीं दूसरे पति का भी पहले से एक लड़का था. इसी बीच पति-पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद लड़की अपने मामा-मामी के साथ रहने लगी. लेकिन भाई-बहन एक-दूसरे के लिए आकर्षित हो गए. बताया जाता है कि लड़की ने निकाह की बात मान ली है और वह भाई से शौहर बने शख्स के साथ ही रहना चाहती है. लड़की की मामी का आरोप है कि 20 मई की दोपहर उसकी भांजी को उसका भाई बहला फुसलाकर साथ ले गया. एक दरगाह पर दोनों ने निकाह कर लिया. इधर उसके रिश्तेदार दोनों को खोजते रहे. थाने में शिकायत भी कर दी गई. मामला नाबालिग लड़की का था, इसलिए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया. बीते रविवार को गढ़ी इलाके में दोनों के छुपे होने की खबर मिली और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. जाहिर है, लड़की नाबालिग है. उसका मेडिकल कराकर उम्र की पुष्टि की जाएगी. कोर्ट में उसका बयान लिया जाएगा, जिसके आधार पर ही कोई फैसला हो सकेगा. लेकिन नाबालिग से शादी के साथ-साथ इसमें धर्म वाला एंगल भी है. लड़का और लड़की इस्लाम से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन लोकल मौलवियों का मानना है कि एक पिता के दो बच्चों के बीच निकाह नाजायज और हराम है.

Advertisement

Advertisement

()