इस 'चॉकलेटी हैंडसम' से सबको उम्मीद नहीं रही होगी कि वो इस तरह 'सरकारी दोहरेपन'पर कोलतार बिखेर देगा. अभय देओल ने पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किए जाने पर ऐसी बातकही है जो मोदी सरकार को पसंद नहीं आएगी. न ही उनके धरम ताऊजी और हेमा ताई को. एकप्रेस कॉन्फ्रेंस में अभय से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सरकारसिर्फ कलाकारों को बैन कर रही है, व्यापार को नहीं. इसलिए मैं सरकार को सीरियसलीनहीं लेता. उन्होंने कहा, https://twitter.com/ANI_news/status/789134178826674176Abhay Deol यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, अभय देओल का ये बयान इसलिए भी अहम हैक्योंकि वह अब तक विवादों से दूर ही रहे हैं. पॉलिटिकल मसलों पर उन्होंने ज्यादाकुछ कभी नहीं कहा. अभय के ताऊजी धर्मेंद्र और ताईजी हेमा मालिनी सत्ताधारी बीजेपीमें हैं. हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं, धर्मेंद्र सांसद रह चुके हैं. हालांकिकुछ लोगों ने ये भी कहा है कि अभय देओल सरकार और राज ठाकरे की पार्टी MNS के बीचफर्क नहीं कर पा रहे हैं. सरकार ने किसी पाकिस्तानी एक्टर को बैन नहीं किया.https://twitter.com/AskAnshul/status/789206412987510784 हालांकि ये भी सच है किबहुत सारे सरकार समर्थकों का रुख इस वक्त वही है जो MNS का है. वे खुलकर पाकिस्तानीकलाकारों पर बैन का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें यहां बनाए रखने वालों को सोशलमीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का इसलिए विरोधहो रहा है क्योंकि उसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान हैं. महाराष्ट्र में सिनेमा हॉलसे फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए गए हैं. लेकिन कुल चार प्रदेश ऐसे हैं, जहां केमल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया है. करण जौहर के मुताबिक,राजनाथ सिंह ने फिल्म रिलीज में मदद का भरोसा दिया है पर लोग प्रधानमंत्री से एककड़े संदेश के इंतज़ार में हैं. इसलिए सरकार समर्थकों और सरकार की 'प्रकट' राय केबीच इस वक्त एक अंतर जरूर है. इस दोहरेपन को अभय देओल ने बड़े ही सहज तरीके से कहदिया है, इसलिए उनके बयान की सोशल मीडिया पर खासी तारीफ भी हो रही है.https://twitter.com/AAPkSaath/status/789156073512939520https://twitter.com/bharat_builder/status/789255997336551424https://twitter.com/TheAfghanJalebi/status/789152618551443456https://twitter.com/tinucherian/status/789209368931672064https://twitter.com/Patel_MJA/status/789150659027185664https://twitter.com/MirrorShourie/status/789155905313075200https://twitter.com/gsurya/status/789157418030641152https://twitter.com/Joydas/status/789189823336550400https://twitter.com/akashbanerjee/status/789138711564972033 लिरिसिस्ट-परफॉर्मरवरुण ग्रोवर ने इस बैन पर एक बढ़िया तंज़ किया था, एक वीडियो के जरिये. हम जानतेहैं कि भारत बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से आजवाइन मंगवाता है. उन्होंने आजवाइन सेकागज पर PAK लिखा और उसे जला दिया.https://twitter.com/varungrover/status/788433894609596416--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंमिलिए पाकिस्तान के सबसे बड़े देशद्रोही से!पाकिस्तानी डॉन के पीछे पड़े पाकिस्तानी खखोरू