The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bank employee slapped female customer this is Exactally what happened

महिला को बैंककर्मी ने चांटा मारा था, असल बात तो कुछ और ही निकली!

इसलिए गुस्साई बैंककर्मी!

Advertisement
pic
14 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022, 12:21 PM IST)
Bank Employee Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक महिला बैंककर्मी गुस्से में आकर महिला ग्राहक को थप्पड़ मार (Bank Employee Slap Lady Customer) देती है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने महिला बैंककर्मी की हरकत पर नाराजगी जताई थी. वीडियो आने के बाद लोगों ने बिना पूरा मामला जाने ही बैंककर्मी को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. ये वायरल वीडियो (Social Media Viral Video) बैंक ऑफ बड़ौदा की मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में स्थित चारकोप ब्रांच का था. 

अब हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. बात वीडियो के दूसरे पहलू की. इस वीडियो पर लल्लनटॉप ने बैंक के ही एक दूसरे कर्मचारी से पूरा मामला जाना. वायरल होने पर द लल्लनटॉप ने वीडियो में दिख रहे एक नंबर पर बात कर पूरा मामला समझा. ये घटना मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में स्थित बीओबी की चारकोप ब्रांच में घटी थी. इस बैंककर्मी का नाम एलिजाबेथ है. बैंक में ही काम करने वाले एक दूसरे कर्मचारी अजीत ने हमें पूरा मामला बताया. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए…

लल्लनटॉप से बातचीत में अजीत ने कहा,

‘मामला करीब 2 महीने पहले का है. महिला की पासबुक में कुछ मिसप्रिंट हो गया था. वो उसे सही करवाने के लिए आई थी. महिला बार-बार एलिजाबेथ को परेशान कर रही थी. वो चिल्ला रही थी और अपशब्द कह रही थी. जब एलिजाबेथ ने उसे जवाब नहीं दिया तो वो मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लग गई. इस पर एलिजाबेथ ने उसका फोन छीनने की कोशिश की. वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे एलिजाबेथ उन्हें थप्पड़ मार रही हैं. असल में ऐसा नहीं है.’

मामले पर बैंककर्मी ने बताया कि लोगों ने बिना पक्ष जाने ही बैंक और बैंककर्मी को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया.' वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

यूट्यूबर सौरव जोशी के किस बयान पर उन्हें अनसब्सक्राइब करने की मुहिम छिड़ी?

Advertisement

Advertisement

()