16 जनवरी को लापता हुईं बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की लाश मिली है.राइमा संडे की सुबह घर से मावा में शूटिंग के लिए निकली थीं. वो शाम तक घर नहींलौटीं. उनसे संपर्क करने की तमाम कोशिशें हुईं. मगर उनसे कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया.इसके बाद उनकी फैमिली ने कालाबागान थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. सोमवारकी सुबह ढाका के आउटस्कर्ट करानीगंज में हज़रतपुर ब्रिज के पास उनकी लाश मिली. लोकललोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर करानीगंज मॉडल पुलिस स्टेशन की टीम ने उनकीबॉडी बरामद की. राइमा की बॉडी दो टुकड़ों में एक बोरे के अंदर मिली.राइमा की बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.डॉक्टरों के मुताबिक राइमा के गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर इंजरी के निशानमिले हैं. पुलिस ने इस मामले में राइमा के पति शेखावत अली नोबेल और ड्राइवर कोकस्टडी में ले लिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने एक कार भी जब्त की है, जिसकी पिछलीसीट पर खून मिला है. मंगलवार यानी 18 जनवरी की दोपहर ढाका पुलिस ने एक प्रेसकॉन्फ्रेंस की. इसमें बताया गया कि पुलिस ने शेखावत और ड्राइवर को तीन दिन के लिएरिमांड पर लिया था. पूछताछ के दौरान शेखावत ने कबूल किया कि वो पत्नी राइमा कीहत्या में शामिल था. इस हत्या के पीछे की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है.बोरे में बंद राइमा की डेड बॉडी.राइमा इस्लाम ने 1998 में आई फिल्म 'बर्तमान' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कीथी. आगे वो 25 से ज़्यादा फिल्मों के साथ कुछ टीवी शोज़ में भी नज़र आईं. कुछप्रोजेक्ट्स से वो बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी हुई थीं. राइमा बांग्लादेश फिल्मआर्टिस्ट्स असोसिएशन की भी सदस्य थीं. 45 साल की राइमा बांग्लादेश की राजधानी ढाकाके ग्रीन रोड इलाके में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थीं.पति शेखावत अली नोबल के साथ राइमा इस्लाम शिमू.उनकी मौत को लेकर एक कॉन्सपिरेसी थिअरी भी चल रही है. कई रिपोर्ट्स में ये दावाकिया जा रहा है कि राइमा का बांग्लादेशी एक्टर जायद खान के साथ विवाद चल रहा था. येविवाद फिल्म आर्टिस्ट्स असोसिएशन की सदस्यता को लेकर था. इसलिए इस हत्या में एक्टरजायद खान का हाथ होने की बात भी कही जा रही थी. मगर जायद ने अपने ऊपर लग रहे इन सभीआरोपों को निराधार और गलत बताया है. दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक,जायद ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले दो सालों में राइमा से बात तकनहीं की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें साज़िश के तहत इस केस में फंसाया जा रहा है.