The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bangladesh: Iskcon temple vandalised, 1 killed in fresh violence in Noakhali

बांग्लादेश में अब इस्कॉन मंदिर पर हमला, एक की हत्या, तालाब में मिला शव

इस्कॉन का कहना है कि 200 लोगों ने हमला किया था.

Advertisement
Img The Lallantop
बांग्लादेश के नोआखाली में इस्कॉन मंदिर और श्रद्धालुओं पर भीड़ ने हिंसक हमला किया. (फोटो इस्कॉन के ट्विटर हैंडल से)
pic
डेविड
16 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 16 अक्तूबर 2021, 05:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमले का एक और मामला सामने आया है. शुक्रवार, 15 अक्टूबर को नोआखली इलाके में एक इस्कॉन मंदिर में भीड़ ने कथित तौर पर भक्तों पर हमला किया. इस्कॉन की ओर से ट्वीट कर हमले की जानकारी दी गई है. कहा गया है,
Image embed
इस्कॉन की ओर से शनिवार, 16 अक्टूबर को किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई है कि इस्कॉन के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. इस्कॉन की ओर से ट्वीट कर बताया गया है,
Image embed
इससे पहले 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा समारोह के दौरान यहां पंडालों में तोड़फोड़ और हिंदू मंदिरों पर हमले की खबर आई थी. बांग्लादेश में नवरात्रि के लिए लगाए गए पंडाल को कट्टरपंथियों ने तहस-नहस कर दिया था. घटना ढाका से 100 किलोमीटर दूर चांदपुर जिले में हुई थी. कट्टरपंथियों की हिंसक भीड़ ने दुर्गा पूजा पंडाल पर हमला किया था. उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसा में 4 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर आई थी. इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक, जिले के कोमिला इलाके में कुरान के अपमान की अफवाह फैली थी. सोशल मीडिया पर इसे लेकर बातें हो रही थीं. कहा जा रहा था कि यहां लगाए गए एक दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान का अपमान किया गया है. दावा किया गया कि दुर्गा पूजा पंडाल में कथित तौर पर हिंदू भगवान हनुमान के चरणों पर कुरान रखी गई थी. ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बवाल मच गया. इस घटना के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इसकी कड़ी निंदा की थी. कहा था कि जो कोई भी इस हमले में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वो किसी भी धर्म के हों. ये कोई मायने नहीं रखता है कि दोषी किस मज़हब का है, दोषियों को पकड़ा जाएगा और उन्हें सज़ा मिलेगी.

Advertisement

Advertisement

()