The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bangladesh hindu cop murder accused caught at delhi airport deported

बांग्लादेश में हिंदू पुलिसवाले की हत्या का आरोपी दिल्ली में पकड़ा गया, यूरोप भागने वाला था

इस पुलिसकर्मी की हत्या उसी दिन हुई जिस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण ली थी.

Advertisement
pic
pic
शुभम कुमार
| अरविंद ओझा
19 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2026, 11:40 AM IST)
bangladeshi murder accused deported
बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी की हत्या के आरोपी अहमद रज़ा मेहदी को बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बांग्लादेश के रहने वाले हत्या के एक आरोपी को पकड़ा गया. वह बांग्लादेश के एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोपी है. खबर है कि आरोपी यूरोप भागने की तैयारी में था, तभी एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन विभाग ने उसे पकड़ा और बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया. आरोपी का नाम अहमद रज़ा हसन मेहदी है.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट बताती है घटना साल 2024 की है. SI संतोष शर्मा (कुछ रिपोर्ट्स में संतोष चौधरी) की मॉब लिंचिंग में हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप मेहदी पर है. उसने हत्या की बात कुबुल करते हुए एक कंफेशन वीडियो बनाया था. मेहदी ने एक पुलिस थाने के अंदर बैठकर वीडियो बनाया और कहा कि सब-इंस्पेक्टर (SI) संतोष शर्मा की हत्या उसने की है. 

उसके कंफेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. मेहदी को जब दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया तो उसकी पहचान कर उसे वापस बांग्लादेश भेज दिया गया.

BANGALADESH
अहमद रज़ा हसन मेहदी का पासपोर्ट. 

सोशल मीडिया पर उसके पासपोर्ट के डिटेल्स वायरल हैं. इस बीच मेहदी से जुड़े दो ताज़ा वीडियो भी सामने आए हैं. एक वीडियो में दिखता है कि हसन मेहदी वापस ढाका एयरपोर्ट पहुंच चुका है. इस वीडियो में उसकी पत्नी उसके साथ नहीं दिखी, जबकि दावा किया जा रहा है कि मेहदी की पत्नी भी उसके साथ दिल्ली आई थी. 

एक और वीडियो आया है जिसे मेहदी ने खुद बनाया. इस वीडियो में मेहदी ने दिल्ली पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि वो दिल्ली फ़िनलैंड का वीजा लेने आया था, लेकिन उसने वापस भेज दिया गया. 

मेहदी के भारत आने पर लोग अब सवाल भी उठा रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर बांग्लादेश में पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला भारत कैसे पहुंचा.

SI को पेड़ से लटकाया

साल 2024 में बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ था. तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ देश भर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. इस बीच 5 अगस्त को बनियाचंग पुलिस थाने पर गुस्साई भीड़ ने हमला किया और थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर संतोष शर्मा को निशाना बनाया. गुस्साई भीड़ ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया. इन्हीं संतोष शर्मा की हत्या करने का कंफेशन हसन ने वीडियो में किया. इस हिंसा के दौरान बांग्लादेश में अराजकता फैली थी. शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ कर भारत में शरण ली थी.   

वीडियो: बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के बाद एक और हिंदू को भीड़ ने ज़िंदा जलाया!

Advertisement

Advertisement

()