बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की जिस मस्जिद में थी, वहां अंधाधुंध फायरिंग हो गई
इसमें कई लोगों की मौत हो गई है.
Advertisement

बताया जा रहा है कि इसमें कई लोगों की जान चली गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट टीम और फायरिंग. ये सुनते ही एक घटना सबसे ज़हन में ताजा होती है. वो है श्रीलंका की टीम पर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ आंतकी हमला. उस हमले ने पाकिस्तान में क्रिकेट बैन करवा दिया. 2009 में हुए उस हमले से पाकिस्तान आजतक नहीं उबर पाया है. मगर इसी तरह की एक घटना अब बांग्लादेश की टीम के साथ भी होते होते बची है. बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है और यहां सीरीज के तीसरे टेस्ट से एक दिन पहले पूरी टीम क्राइसचर्स में एक मस्जिद में नमाज़ अदा कर रही थी. इतने में एक शूटर मस्जिद में घुस आया और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं.
पुलिस ने कहा है कि एक गनमैन ने सेंट्रल क्राइसचर्च में दो मस्जिदों पर फायरिंग की है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में 6 लोगों की मौत की खबर है मगर न्यूजीलैंड पुलिस ने ये नहीं बताया है कि कुल कितने लोगों की जान इसमें गई है. देश के पुलिस कमिशनर माइक बुश ने कहा है कि स्थानीय लोग अपने घरों के अंदर रहें और आज मस्जिद ने जाएं. डेली मेल अखबार के मुताबिक एक आदमी जो आर्मी की यूनिफॉर्म में है, उसने लोगों पर ओपन फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ये 28 साल का युवक है जिसने करीब 50 गोलियां चलाईं. साथ ही अपने इस गोलीबारी की लाइव स्ट्रीमिंग भी की.
Just escaped active shooters!!! Heartbeats pumping badly and panic everywhere!! #ChristchurchMosque
— Shrinivas (@chinu1501) March 15, 2019
Entire team got saved from active shooters!!! Frightening experience and please keep us in your prayers #christchurchMosqueAttack — Tamim Iqbal Khan (@TamimOfficial28) March 15, 2019
मामला शुक्रवार यानी 15 मार्च का है. इसमें अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. मगर बांग्लादेश की टीम में कितनी अफरातफरी मच गई थी, इसका अंदाजा इनके खिलाड़ियों की ट्वीट्स से लगाया जा सकता है. टीम को तुरंत वहां से भागना पड़ा. टीम मस्जिद से मैच के वैन्यू हेग्ले ओवल तक पैदल चलकर गई. या यूं कहिए भागते हुए गई. सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया में ये खबर जंगल में आग की तरह फैली जब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अपने सेफ होने और मस्जिद से भागते हुए की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं.Alhamdulillah Allah save us today while shooting in Christchurch in the mosque...we r extremely lucky...never want to see this things happen again....pray for us
— Mushfiqur Rahim (@mushfiqur15) March 15, 2019
Bangladesh team escaped from a mosque near Hagley Park where there were active shooters. They ran back through Hagley Park back to the Oval. pic.twitter.com/VtkqSrljjV — Mohammad Isam (@Isam84) March 15, 2019टीम के प्लेयर तमीम इक़बाल खान ने लिखा कि पूरी टीम को गोलियां बरसाते इंसान से बचा लिया गया है. ये बेहद डरावना दृश्य था. अपनी दुआओं में हमें रखिएगा. वहीं टीम के बॉलिंग कोच और वेस्टइंडीज के पूर्व लेजेंड्री बॉलर कर्टनी वॉल्श ने भी लिखा कि थोड़ी देर में टीम मीटिंग करेंगे. इस घटना की गंभीरता का पता एक वीडियो से लगता है जो ईएसपीएन के क्रिकेटर राइटर मोहम्मद इसम ने पोस्ट की है.