अल्लाह की इबादत तो शैतान भी करता था आतंकियों!
खबर है कि ढाका के कैफे में आतंकियों ने बंधकों से कुरान की आयतें पढ़ने के लिए कहा. जो नहीं पढ़ पाए, उनका गला रेत दिया.
Advertisement

फोटो क्रेडिट: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शनिवार को आतंकियों ने हमला किया. भारतीय लड़की तारिषी समेत होली आर्टीसन कैफे में 20 विदेशी नागरिकों को आतंकियों ने मार गिराया. जवाबी कार्रवाई में सेना के 6 आतंकी मार गिराए. रविवार को बांग्लादेश के होम मिनिस्टर असदुज्जमां खान ने कहा, बंधक बनाने वाले हमारे बांग्लादेश से हैं, IS से नहीं. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को हमले के पीछे पाकिस्तानी एजेंसी ISI के होने का शक है.
हमले के बाद अब आतंकियों की कुछ घटिया बेतुकी बातें सामने आ रही हैं.

फोटो क्रेडिट: REUTERS
धर्म का आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है. पर फिर भी कई बार ये आतंकी धर्म की आड़ में अपनी करतूतों को अंजाम देते हैं. हुआ यूं कि जब आतंकियों ने कैफे में लोगों को बंधक बना रखा था, तब ससुरे आतंकियों ने पाक कुरान का सहारा लिया. कहा कि जो कुरान की आयतें सुनाएगा, वो जा सकता है. जो नहीं सुनाएगा. वो मारा जाएगा. हुआ भी यूं ही. बंधकों में से जिनने कुरान की आयतें सुना दी, उन्हें छोड़ दिया गया. और जो नहीं सुना पाए. उनका गला रेत दिया गया.

फोटो क्रेडिट: REUTERS

तारिषी
बता दें कि तारिषी के शव को रविवार को इंडिया लाया जाएगा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कह कहा, 'दुख के इस पल में हम तारिषी के परिवार के साथ खड़े हैं. मंत्रालय तारिषी के परिवार को वीजा दिलाने की कोशिश कर रहा है. हरसंभव मदद की जा रही है.' बता दें कि तारिषी बांग्लादेश में रह रहे अपने पापा के साथ छुट्टियां मनाने गई थी. आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर दुख जताया है.

फोटो क्रेडिट: AP
आतंकियों के हमले में मारे जाने वालों में विदेशी ही थे. 9 इटली, 7 जापानी और 1-1 अमेरिका, इंडिया के नागरिक की इस हमले में मौत हुई है. दो शवों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. सेना ने एक आतंकी को पकड़ लिया है.ये मुसलमान नहीं हैं, जो रमजान में हत्याएं कर रहे हैं
हमले के बाद अब आतंकियों की कुछ घटिया बेतुकी बातें सामने आ रही हैं.

फोटो क्रेडिट: REUTERS
धर्म का आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं है. पर फिर भी कई बार ये आतंकी धर्म की आड़ में अपनी करतूतों को अंजाम देते हैं. हुआ यूं कि जब आतंकियों ने कैफे में लोगों को बंधक बना रखा था, तब ससुरे आतंकियों ने पाक कुरान का सहारा लिया. कहा कि जो कुरान की आयतें सुनाएगा, वो जा सकता है. जो नहीं सुनाएगा. वो मारा जाएगा. हुआ भी यूं ही. बंधकों में से जिनने कुरान की आयतें सुना दी, उन्हें छोड़ दिया गया. और जो नहीं सुना पाए. उनका गला रेत दिया गया.
अब इन कमबख्तों को कोई समझाए कि अल्लाह की इबादत तो शैतान (इबलीस) भी करता था. सिर्फ उसने एक हुक्म ही तो नहीं माना था. हुक्म कि आदम को सजदा करना. आदम यानी अल्लाह का मिट्टी से बनाया पहला इंसान. शैतान ने सजदे से मना किया. और सिर्फ इस एक बात पर अल्लाह ने उसे अपने दरबार से दूर कर दिया. सालों तक की इबलीस की इबादत उस रोज काम नहीं आई. अल्लाह ने इबलीस को खुद से जुदा कर दिया. और ये आतंकी तो नासपीटे जाहिल, बेगुनाहों का कत्ल कर रहे हैं, अल्लाह की इबादत कुरान की आयतों का सहारा लेकर. न जाने इनका अल्लाह कौन सा है. क्योंकि इस्लाम वाले अल्लाह या कुरान इसकी इजाजत कतई नहीं देते हैं.एक चश्मदीद के मुताबिक, 'आतंकियों ने बांग्लादेशियों को डिनर भी करवाया. आतंकी बांग्लादेशियों के साथ क्रूर बिहेव नहीं कर रहे थे. कुरान की आयतें आतंकी इसलिए सुन रहे थे, ताकि धर्म का पता चल सके.'

फोटो क्रेडिट: REUTERS
'अंकल आतंकी फायरिंग कर रहे हैं, मैं छिपी हूं'
ढाका के कैफे में 19 साल की तारिषी जैन भी मारी गई थी. तारिषी यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली थी. अपने आखिरी पलों में तारिषी ने अपने अंकल राकेश मोहन को फोन किया था. फोन में तारिषी ने कहा, 'हेलो अंकल. मैं यहां दोस्तों के साथ रेस्त्रां में आई थी. लेकिन आतंकियों ने हमला किया. हर तरफ चीख पुकार मची हुई है. मैं टॉयलेट में छिपी हुई हूं. समझ नहीं आ रहा क्या करूं.'
तारिषी
बता दें कि तारिषी के शव को रविवार को इंडिया लाया जाएगा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कह कहा, 'दुख के इस पल में हम तारिषी के परिवार के साथ खड़े हैं. मंत्रालय तारिषी के परिवार को वीजा दिलाने की कोशिश कर रहा है. हरसंभव मदद की जा रही है.' बता दें कि तारिषी बांग्लादेश में रह रहे अपने पापा के साथ छुट्टियां मनाने गई थी. आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर दुख जताया है.

फोटो क्रेडिट: AP
आतंकियों के हमले में मारे जाने वालों में विदेशी ही थे. 9 इटली, 7 जापानी और 1-1 अमेरिका, इंडिया के नागरिक की इस हमले में मौत हुई है. दो शवों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. सेना ने एक आतंकी को पकड़ लिया है.

