2014 में दिल्ली में कैब में हुए रेप के बाद अब उबर कैब पर फिर सवाल उठाया गया है.बैंगलुरू की एक लड़की ने उबर के ड्राइवर पर चलती गाड़ी में हस्तमैथुन करने का आरोपलगाया है. बैंगलुरू में रहने वाली इस लड़की का कहना है कि घटना की अगली सुबह ही उसनेउबर कैब मैं शिकायत दर्ज करा दी थी. पर जब उबर ने कोई कदम नहीं उठाया तो लड़की केभाई के उबर कंपनी को टैग करते हुए ट्विटर पर इसकी शिकायत की. तब जा कर उबर से जवाबआया. लड़की के मुताबिक उसने एचएसआर लेआउट 7 से कैब ली. लड़की को एसजी पालय इलाकेतक जाना था. इस बीच कई बार ड्राइवर ने गाड़ी धीमी की. फिर एक सिग्नल पर गाड़ी रोक करउसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया. फिर सिग्नल खुलने पर गाड़ी तो चालू की, लेकिनरास्ते भर खुद को छूता रहा. लड़की ने रास्ते में कुछ भी बोलने से बचती रही. क्योंकिसुरक्षित घर पहुंचना चाहती थी. घर पहुंचते ही लड़की ने जब ड्राइवर से सवाल किया, तोपहले तो ड्राइवर ने मना करता रहा. फिर जब पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी, तो वोमाफी मांगने लगा. अगले दिन उबर को पूरी घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन कंपनीने ड्राइवर के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया. जब लड़की ने भाई ने पूरी घटना को ट्विटर परपोस्ट किया, तब उबर कैब की आंखें खुलीं. कंपनी ने लड़की से माफी मांगी है. औरडड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिसंबर 2014 में उबर कैब में हुए रेप कामामला सामने आया था. उसके बाद अक्सर अखबारों और स्क्रीनों पर कैब में होने वालेऔरतों के हैरेसमेंट की खबरों तैरती रही हैं. क्या ये कंपनियां अपनी गलतियों से कोईसबक नहीं सीख रहीं? पढ़िए: अब 'ओला' भी औरतों के लिए सेफ नहीं?