The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • banda boat capsize accident update death toll raised to 11 Uttar Pradesh CM yogi expressed grief

यूपी: बांदा नाव हादसे में 8 और शव मिले, रक्षाबंधन मना कर लौटते वक्त हुआ था हादसा

हादसे के बाद 40 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, अभी भी 6 लोग लापता

Advertisement
pic
13 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 13 अगस्त 2022, 05:21 PM IST)
banda_boat_capsize
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ (फोटो: पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले (Banda) में 11 अगस्त को करीब तीन दर्जन लोगों को ले जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई थी. ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. हादसे की सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें बचाव अभियान में जुट गई थीं, करीब 40 घंटों तक तलाश करने के बाद उन्हें 3 शव मिले थे. वहीं आज बरामद हुए 8 शवों में 5 पुरुष और तीन महिलाओं के शव शामिल हैं. हादसे के वक्त नाव में 30 लोग सवार थे जो यमुना नदी पार करके फतेहपुर की ओर जा रहे थे. अभी भी हादसे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

आज तक से जुड़े सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र का है. एसडीएम बबेरू सुरभि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, 

"सर्च टीमों को आठ शव और मिले हैं. इन शवों को ग्रामीणों की मदद से बरामद किया गया है. सभी शव किशनपुर के घाटों से बरामद किए गए हैं. एक शव को बांदा जिले की सीमा से ही बरामद किया गया, वहीं तीन शव नदी के तेज बहाव के साथ फतेहपुर जिले की सीमा में पहुंच गए थे. जिन्हें हमारी टीमों द्वारा यहां लाया जा रहा है. अब तक हमें 11 शव मिल चुके हैं लापता लोगों की तलाश लगातार की जा रही है. वहीं, जिनके शव बरामद हो चुके हैं उनकी शिनाख्त की जा रही है."

सीएम योगी ने जताया शोक

इस घटना पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 

"जनपद बांदा अंतर्गत यमुना नदी में नाव हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है. संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं."

बता दें कि, गुरुवार, 11 अगस्त को बांदा के मरका थाना क्षेत्र से 30 लोगों को लेकर एक नाव फतेहपुर की ओर जा रही थी. ये सभी लोग रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे थे. बीच नदी में नाव पलट गई. नदी का बहाव तेज होने की वजह से कई लोग बह गए. मौके पर पहुंचकर बचाव कर्मियों ने 13 लोगों को बचा लिया. लेकिन 17 लोग बह गए. इनमें से 13 अगस्त की सुबह तक NDRF और SDRF की टीमों ने 11 लोगों के शवों को बरामद कर लिए हैं. अभी भी 6 लोग लापता हैं. एनडीआरएफ, एसडीआएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें शवों की तलाश में लगी हुई हैं. 

वीडियो: गणपती विसर्जन करने गए थे, झील में जाव पलटी और 11 लोग मर गए

Advertisement

Advertisement

()