'ब्रेकिंग न्यूज: टाइम्स नाऊ की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में हाफिज सईद, जकीउर्रहमानलखवी और मसूद अजहर की जगह सलमान खान, महेश भट्ट, करन जौहर और सीताराम येचुरी ने लेली है.'ये लिखा है सलीम खान ने. सलमान खान के पिता. लेकिन चौंकिए मत. ये बात चौंकने वालीबिल्कुल नहीं है. ये वही लिखा है जो पिछले कई महीनों से देश में हो रहा है. किसी केकुछ बोलने पर झुंड के झुंड उस पर टूट पड़ते हैं. चार दिन पहले सलमान खान ने सर्जिकलस्ट्राइक की तारीफ की थी. उसे जायज बताया था. लेकिन जनाब से एक गलती हो गई.उन्होंने कह दिया कि आर्टिस्ट और टेररिस्ट में फर्क होता है. ये बात कुछ चुनिंदादेशभक्तों को हजम नहीं हुई और उन सबने सोशल मीडिया पर सलमान को लतियाने में कोई कसरनहीं छोड़ी. यही सलूक महेश भट्ट, करन जौहर और येचुरी के साथ किया गया.इन जाहिलों के हाथों सलमान की दुर्गति देखकर सलीम खान ने कुछ ट्वीट किए. पहला तोआपने पढ़ लिया. बाकी के ये रहे.--------------------------------------------------------------------------------मतलब: टाइम्स नाऊ की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में सईद, लखवी और अजहर की जगह सलमान, महेशभट्ट, करन जौहर और येचुरी ने ले ली है, क्योंकि ये लोग देश की एकता के लिए बड़ाखतरा हैं. जेंटलमेन, अपना कलेजा मजबूत रखिए. कम से कम आप लोग चीखने, चिल्लाने औरलोगों को प्रताड़ित करने के बजाय लोगों का मनोरंजन करने के पेशे में हैं. मिस्टरयेचुरी, सावधान रहिए. शांति की बात करना आपको गद्दार बना देगा. मिस्टर भट्ट, हमारेदेश में इंटेंस और ड्रमैटिक एक्टर्स का जरा भी अकाल नहीं है, फिर बॉर्डर के उस पारक्यों देखना.--------------------------------------------------------------------------------सलीम खान इतना तीखा बेहद कम बोलते हैं. उनके ट्वीट्स में उनकी खीझ और नाराजगी साफझलक रही है, लेकिन ये चीज समझने वालों की तादाद बेहद कम है. ये ट्वीट्स दिखाते हैंकि देश की सीमा की बातें करते-करते लोग अपनी सीमाएं भूल रहे हैं. सलीम के येट्वीट्स खबर तो किसी लिहाज से नहीं हैं. ये उन लोगों के लिए एक जवाब है, जोदेशभक्ति का ठेका लिए घूम रहे हैं. ऐसे लोगों में न्यूज चैनल में बैठे ऐंकर्स सेलेकर फटे कच्छों वाले जाहिल भी शामिल हैं.--------------------------------------------------------------------------------पाकिस्तान के बहाने भारत ऐसे देश में तब्दील होता जा रहा है, जहां मेजॉरिटी केमिजाज का न बोलने पर जबान भी खींची जा सकती है. सलमान, करन, महेश भट्ट जैसे लोगसॉफ्ट टारगेट हैं. बड़ी आसानी से गद्दार साबित कर दिए जाते हैं. खुदा न खास्ता गरलोग इनकी गर्दन तक पहुंच पाते तो शायद घोंट भी देते. तर्क के साथ बात करना अपराध हैऔर सच को सच कहना पाप.सलीम साहब, माफ कीजिएगा पर आपके ट्वीट्स से कुछ बदलने वाला नहीं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: बधाई हो! सलमान खान ने सेंसिबल बयान दिया है पाकिस्तानियों को भगानेवालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो! इंडिया में काम करने पर किया था कमेंट, पाकएक्ट्रेस माहिरा ने धो डाला फिर फड़फड़ाए 'पूर्व सिंगर' अभिजीत, करन जौहर, महेशभट्ट को कहा दलाल भारत-पाकिस्तान पर सबसे अलग हटकर बात आजम खान ने कही है