The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • balika vadhu fame tv actress pratusha banerjee last phone call to boyfriend rahul raj before commiting suicide

यू चीटर, अब देखो मैं क्या करने जा रही हूं!

पंखे से लटक मर गईं टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की लास्ट फोन कॉल.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
27 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016, 12:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

‘यू चीटर. तुमने मुझे चीट किया है. मुझे मेरे मां-बाप से अलग कर दिया. अब देखो मैं क्या करने जा रही हूं.’‘क्या हुआ? मैं घर पहुंचकर तुमसे बात करता हूं. रास्ते में हूं. जब तक मैं नहीं पहुंच जाता, कुछ मत करो.’

ऊपर आपने एक बातचीत का टुकड़ा पढ़ा. लाइन पर थीं बालिका वधू फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्य़ूषा बनर्जी. और दूसरी तरफ थे उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज. इन दोनों के बीच ये आखिरी बातचीत थी. इसके बाद प्रत्यूषा ने पंखे से फांसी लगा स्यूसाइड कर लिया. बातचीत सामने आई वाया कोर्ट. इसकी रिकॉर्डिंग को जज जस्टिस मृदुला भटकर के सामने पेश किया गया. जज राहुल राज की एंटिसिपेटरी बेल एप्लिकेशन पर सुनवाई कर रही थीं. इस दौरान बंद कमरे में ये क्लिप सुनी गई. मुंबई के टैबलॉइड मिड डे ने सूत्रों के हवाले से इसे छापा. ध्यान रहे कि राहुल राज को इस सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने बेल दे दी.

उसके बाद राहुल बांद्रा के माउंट मैरी चर्च गए. प्रत्यूषा के लिए प्रार्थना की. और फिर मीडिया के सामने रोए. रोते-रोते बोले.

1. मैं नहीं जानता कि प्रत्यूषा ने सुसाइड क्यों किया.2. उसे पैसों की तंगी थी. उसे पैसे संभालने का सलीका नहीं था.3. प्रत्यूषा का एकाउंट मैंने ही खुलवाया था. फिर मैं क्यों उससे पैसे लूंगा?4. पैसों को लेकर मुझ पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं.5. मैं प्रत्यूषा के मां-बाप से प्यार करता हूं.6. वो गलतफहमी में थे. उन्हें अब सच पता है.7. मैं प्रत्यूषा से शादी करने वाला था.8. प्रत्यूषा के परिवार वाले पैसों के लिए उस पर डिपेंड थे. इसके चलते वो टेंशन में रहती थी.9. एक 23 साल की लड़की यह सब कैसे संभाल सकती है.10. उसके मां-बाप ने लोन लिया हुआ था.11. यदि मैं उसे परेशान कर रहा होता. तो वह मेरे साथ रहने आती?

ये 9 नंबर वाला प्वाइंट सबसे कम जमा. बाकी तो कोर्ट है. वही फैसला करेगी. कि प्रत्यूषा की मौत के लिए राहुल जिम्मेदार हैं या नहीं. और गर हैं तो कितने. उन पर मुकदमा भी मरने के लिए उकसाने का ही चल रहा है.

ये स्टोरी आदित्य नवोदित ने की है, वो दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें- खुला ख़त: डिअर प्रत्यूषा, दोबारा मत मरना

Advertisement

Advertisement

()