The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Balesh Dhankar raped 5 korean women guilty Overseas Friends of BJP

भारतीय मूल का शख्स निकला सीरियल रेपिस्ट, नशे की दवा देकर करता था रेप, दर्जनों वीडियो बनाए

कई कोरियन महिलाओं का किया रेप. बचाव में जो बोला, वो गुस्सा दिला देगा!

Advertisement
Balesh Dhankar raped 5 korean women guilty in 39 charges australia Overseas Friends of BJP
39 आरोपों में दोषी पाया गया बालेश धनखड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
pic
ज्योति जोशी
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 10:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑस्ट्रेलिया में पांच कोरियन महिलाओं के साथ रेप मामले में भारतीय मूल का बालेश धनखड़ दोषी पाया गया है. उसे सिडनी का सबसे बुरा सीरियल रेपिस्ट बताया जा रहा है (Serial Rapist Balesh Dhankhar). नौकरी का झांसा देकर बालेश ने कोरियन महिलाओं को अपने अपार्टमेंट या होटल में बुलाया. उन्हें नशे की दवा देकर उनका रेप किया और वीडियो बनाए. 43 साल का बालेश धनखड़ सिडनी में एक डेटा एक्सपर्ट के तौर पर काम करता है. जानकारी आई है कि वो ऑस्ट्रेलिया में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ का चीफ रह चुका है.

ऑस्ट्रेलिया के अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने पूरे मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट छापी है. रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी में डाउनिंग सेंटर के जिला कोर्ट में एक जूरी ने 24 अप्रैल को 43 साल के बालेश धनखड़ को 39 आरोपों में दोषी करार दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान वकीलों ने बताया कि बालेश ने महिलाओं की ड्रिंक में नींद की दवा स्टिलनॉक्स या डेट-रेप ड्रग रोहिप्नोल की गोलियां मिलाईं. धनखड़ ने अपनी अलार्म घड़ी और अपने फोन में छिपे कैमरे से रेप के वीडियो भी रिकॉर्ड किए.

धनखड़ ने कोर्ट को बताया कि उसने महिलाओं से झूठ बोला क्योंकि उसकी शादी ठीक नहीं चल रही थी और वो अकेला था. बालेश के एक वकील ने कोर्ट में बताया था कि हर शिकायतकर्ता ने सेक्स के लिए सहमति दी थी धनखड़ ने अपने बचाव में कहा,

Embed

उसने कोर्ट से जमानत की भी मांग की जो कि खारिज कर दी गई.

पुलिस ने मारा था छापा

ये मामला 2018 में सामने आया था. उस साल अक्टूबर में पुलिस ने धनखड़ के CBD अपार्टमेंट पर छापा मारा था, जहां उन्हें महिलाओं के साथ रेप के दर्जनों वीडियो मिले. उनमें से कुछ में महिलाएं बेहोश हैं तो कुछ में वो नशे की हालत में संघर्ष करती हैं. वीडियो को फोल्डरों में अरेंज किया गया था. हर एक को कोरियन महिला के नाम से लेबल किया गया था. उनमें से एक वीडियो 95 मिनट का था. तभी बालेश पर रेप के 13 मामलों समेत 39 आरोप लगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बालेश अंतरराष्ट्रीय संगठन 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी' का अध्यक्ष रह चुका है. ये बीजेपी का समर्थन करने वाला एक आधिकारिक समूह है. सोशल मीडिया पर बालेश की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं.

Embed

अब धनखड़ को मई में कोर्ट जाना है और इसी साल के अंत में उसे सजा सुनाई जाएगी.

वीडियो: बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं के साथ वायरल कर्नाटका लिंचिंग के आरोपी की फोटो, लोगों ने उठा दिए सवाल

Advertisement

Advertisement

()