कश्मीरियों को पीटने वाला बजरंग सोनकर रेहम खान के लिए गोली चलाने को तैयार है
रेहम खान यानी पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की पूर्व पत्नी और बजरंग सोनकर यानी गुंडा.

#WATCH
PM Modi in Tonk, Rajasthan says "Pichhle dino kahan kya hua, ghatna chhoti thi ki badi thi, Kashmiri baccho ke saath Hindustan ke kisi kone mein kya hua kya nahi hua, mudda yeh nahi hai. Iss desh mein aisa hona nahi chahiye." pic.twitter.com/MUC65khffu
23 फरवरी को पीएम मोदी ने कहा,
''हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है. कश्मीरियों से नहीं. ये दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी. ये दर्द सहकर हम चुपचाप नहीं बैठेंगे. हम आतंक को कुचलना जानते हैं.''लेकिन कुछ अराजक लोगों को प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं था. सीआरपीएफ पर भरोसा नहीं था. सेना पर भरोसा नहीं था. खुफिया एजेंसियों पर भरोसा नहीं था. ये स्वघोषित सेना के लोग सड़कों पर आ गए. जगह-जगह कश्मीरी छात्रों, फेरीवालों और व्यापारियों के साथ मारपीट करने लगे. ऐसे लोग खुद को देशभक्त कहते हैं. कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत माता एक हमारी के नारे भी लगाते हैं. लेकिन कश्मीरियों को जानबूझकर निशाना बनाते हैं.
SHOCKING: Some goons in saffron kurtas throttle, assault a Kashmiri dry fruit seller in Lucknow. Passersby come to rescue of the Kashmiri. Case yet to be registered.
Hope @Uppolice@Igrangelucknow
@lkopolice
register an FIR and jab these goondas at the earliest. pic.twitter.com/zXjI3Anh2n
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) March 6, 2019
ऐसा ही एक वाकया लखनऊ में हुआ है. यहां डालीगंज इलाके में फुटपाथ पर ड्राई फ्रूट बेचने वालों के साथ कुछ गुंडों ने मारपीट की. वीडियो बनाया और फिर खुद ही सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल हो गया. इतना कि अब मारपीट करने वाले चारों लोग जेल में हैं. लखनऊ के एसएसपी के मुताबिक बजरंग सोनकर हिस्ट्रीशीटर हैं. कुल 12 मुकदमे इसके ऊपर दर्ज है.
इस मारपीट में मुख्य आरोपी है बजरंग सोनकर. हम पहुंचे इनकी फेसबुक प्रोफाइल पर. भाई साहब अत्यंत प्रेमी प्रकृति के जीव प्रतीत हुए. ये कश्मीरियों को भले ही पसंद न करते हों लेकिन पाकिस्तानियों के प्रति इनके दिल में अगाध प्रेम है. प्रेम भी ऐसा कि छिपा बिल्कुल न सके. सब कुछ सार्वजनिक कर दिया. इस प्यार का नमूना आप भी देखिए जरा.Kalanidhi Naithani,SSP: A man was seen in a viral video thrashing a Kashmiri street vendor in Lucknow, the vendor was later saved by locals. The culprit Bajrang Sonkar has been arrested by Police. Sonkar has criminal background and has 12 cases including a murder case against him pic.twitter.com/MdGNNlV4la
— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2019

इन्होंने अपने नाम के साथ 'माफिया' का टाइटल भी लगा रखा है.
भाई साहब रेहम खान के लिए गोली चलाने तक की बात कह रहे हैं. ये बात हवा-हवाई नहीं है. इन्होंने बकायदा बंदूक के साथ फोटो भी डाल रखी हुई है. ताकि इनकी बात को हल्के में न लिया जाए.

इन्होंने तथाकथित गुरुकुल भी खोल रखा है, जहां शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा देते हैं.
बजरंग सोनकर और इनके संगठन के लोगों ने कश्मीरियों के साथ पहली बार मारपीट नहीं की है. इनके फेसबुक पर 22 फरवरी की भी एक पोस्ट है. जिसमें इन्होंने अपने घटिया कृत्य को शेयर किया है. अगर उसी समय इन पर कार्रवाई की गई होती तो मारपीट की इस घटना को होने से रोका जा सकता था.

बजरंग सोनकर ने 22 फरवरी को ये पोस्ट शेयर की थी.
वीडियो देखें: लखनऊ में भगवाधारी गुंडों ने सड़क पर सामान बेच रहे कश्मीरियों को पीटा

