The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bajrang Dal worker shot dead by unknown in Rajasthan Udaipur

बजरंग दल कार्यकर्ता की बार में गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कौन दिखा?

सांप्रदायिक एंगल के सवाल पर पुलिस ने क्या कहा?

Advertisement
A Bajrang Dal worker was shot in the head by two unidentified men in Rajasthan’s Udaipur
राजू राजेंद्र परमार. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
ज्योति जोशी
7 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2023, 10:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के उदयपुर में हिंदू संगठन बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई (Bajrang Dal Member Shot Dead). ये हत्याकांड सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया. बताया गया कि फुटेज में दो लोग मौके से भागते दिख रहे हैं. शक है कि उन्हीं दो लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है. फुटेज के आधार पर पुलिस ने कहा कि मृतक को बिल्कुल नजदीक से सिर में गोली मारी गई. वारदात को एक बार में अंजाम दिया गया. उस समय बार के पास से बारात गुजर रही थी. इसके चलते इलाके के लोगों को गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनाई पड़ी.

बार में बुलाकर हत्या की 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र की है. मृतक व्यक्ति का नाम राजू राजेंद्र परमार बताया गया है. 38 साल के राजू बजरंग दल के जिला संयोजक रह चुके थे. वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. सूत्रों ने आजतक को बताया कि प्रॉपर्टी के बिजनेस के चलते उनका कई लोगों से विवाद भी था.

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 6 फरवरी को रात करीब 8 बजे राजू को एक बार में बुलाया गया. वहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने राजू के सिर में करीब से गोली मारकर हत्या कर दी. बारात के शोर में कुछ देर तक किसी को नहीं पता चला. थोड़ी देर बाद लोगों ने परमार को सड़क पर बेहोश पाया. उन्हें तुरंत MB अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो आरोपी भागते दिखे

मामले की सूचना पुलिस को दी गई. उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो युवक भागते नजर आए. दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. हत्या किस वजह से हुई इस बात का पता नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस सूत्रों का दावा है कि हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ का हाथ इस घटना के पीछे हो सकता है. उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा,

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक, राजू का कलिवास गांव में जमीन को लेकर दिलीप नाथ से विवाद हुआ था. दिलीप फिलहाल उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद है.

वीडियो: जम्मू-कश्मीर में पहले 4 हिन्दुओं की हत्या, फिर IED ब्लास्ट पर पुलिस ने क्या बोला!

Advertisement

Advertisement

()