The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bahraich sixth wolf caught in thermal drone camera video viral forest team search operation

ड्रोन कैमरे में दिख गया छठा भेड़िया, बहराइच के खेतों में घूमता नजर आया, वीडियो वायरल

Bahraich Wolf: DFO अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िया हरिबक्स पुरवा से सटे चहलारी क्षेत्र में दिखाई दिया है. ये जगह कछार इलाके के पास पड़ती है जहां से पिछले दिनों पांच भेड़ियों को ट्रैक कर पकड़ा गया था.

Advertisement
pic
26 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 02:49 PM IST)
bahraich sixth wolf caught in thermal drone camera video viral forest team search operation
अब तक पांच भेड़िए पकड़े जा चुके हैं (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक भेड़िए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है (Wolf Video Viral Bahraich). बताया जा रहा है कि ये बहराइच का वही भेड़िया है जिसकी तलाश वन विभाग कर रहा है. छठा आदमखोर भेड़िया. बहराइच में आतंक मचाने वाले पांच आदमखोर भेड़ियों को पहले ही पकड़ लिया गया है. अब भेड़िए की तलाश में लगाए गए थर्मल ड्रोन के कैमरे में एक और भेड़िए की तस्वीर कैद हुई है.

वीडियो में दिख रहा है कि भेड़िया खुले मैदान में टहल रहा है. एक और वीडियो में वो रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स से दूर भागता दिख रहा है.

आजतक से जुड़े राम बरन चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के DFO अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि भेड़िया हरिबक्स पुरवा से सटे चहलारी क्षेत्र में दिखाई दिया है. ये जगह कछार इलाके के पास पड़ती है जहां से पिछले दिनों पांच भेड़ियों को ट्रैक कर पकड़ा गया था. माना जा रहा है कि उस वक्त ये भेड़िया वन विभाग के बिछाए जाल से काफी दूर था इसलिए पकड़ में नहीं आया. फिलहाल वन विभाग की टीमें भेड़िया आतंक प्रभावित इलाके को तीन सेक्टर में बांटकर सर्च अभियान चला रही हैं. उम्मीद है कि जल्द ही आखिरी बचे आदमखोर भेड़िए को पकड़ लिया जाएगा.

इस बीच एक और परेशान करने वाली खबर सामने आई है. महसी तहसील में गांववालों ने दावा किया है कि उन्होंने इलाके में चार भेड़ियों का झुंड देखा है. इस झुंड में कथित तौर पर लंगड़ा सरदार नाम का भेड़िया भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- भेड़िए ने 13 साल के बच्चे की गर्दन दबोच ली, घरवालों के साथ छत पर सोया था मासूम

बताते चलें कि बहराइच जिले के कम से कम 35 गांव भेड़ियों के आतंक से परेशान हैं. मार्च से अब तक भेड़ियों का झुंड 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है. वहीं, कई लोग भेड़ियों के हमले में घायल हो चुके हैं. वन विभाग की टीम इन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है. कभी बकरी का सहारा लिया गया. तो कभी ड्रोन का. कई हफ्तों और महीनों की मशक्कत के बाद 10 सितंबर को पांचवां भेड़िया पकड़ लिया गया था. लेकिन छठा भेड़िया अब भी आजाद घूम रहा है.

वीडियो: उत्तर प्रदेश के बहराइच में 10 लोगों की मौत का ज़िम्मेदार भेड़िया या कोई और?

Advertisement

Advertisement

()