The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bagheshwar dham baba dhirendra shastri accused by Maulana

बागेश्वर बाबा फिर मुश्किल में, मौलाना ने कहा - "धर्म परिवर्तन कराते हैं"

मौलाना शहाबुद्दीन ने क्या-क्या आरोप लगाए?

Advertisement
pic
27 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2023, 05:36 PM IST)
Left: Dheerendra Shastri  Right: Maulana Shahabuddin Rizvi Barelvi (Image Credits: India Today)
बाए: धीरेंद्र शास्त्री दाए: मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी बरेलवी (Image Credits: India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बागेश्वर धाम के बाबा आजकल सुर्ख़ियों में है. पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर एक नया आरोप लगा है. आरोप लगाने वाले है दरगाह आला हज़रत से जुड़े ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी बरेलवी. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक़ मौलाना साहब कहते है कि शास्त्री इस्लाम विरोधी हैं. और वह अपने कार्यक्रमों में इस्लाम का मज़ाक़ बनाते है और मीडिया के ज़रिए पूरे देश में इस्लाम के ख़िलाफ़ ज़हर फैलाते है.

धर्म परिवर्तन का आरोप 

शास्त्री पर धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है. मौलाना शहाबुद्दीन के मुताबिक़ शास्त्री अब तक 328 लोगो का धर्म परिवर्तन करवा चुके है. उन्होंने कहा था कि वह बहुत से टोपी वालों का भी धर्म बदल देंगे, ऐसे आरोप उन पर लगाए गए हैं.

मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी ने छत्तीसगढ़ की सरकार से भी शास्त्री पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य में धर्मांतरण पर क़ानून है, और जो लोग इस क़ानून के ख़िलाफ़ जाते है उनको सख़्त से सख़्त सज़ा होनी चाहिए. अगर कोई ग़ैर हिंदू या मुस्लिम गुरु किसी व्यक्ति का धर्मांतरण कर देता तो वह 24 घंटों के अंदर जेल में होता, ऐसा रिज़वी कहते है. 

रिज़वी ने छत्तीसगढ़ की सरकार से कहा है कि अगर शास्त्री पर जल्द से जल्द क़ानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो मुस्लिम जमात कोर्ट जाने पर मजबूर हो जाएगी.

भारत एक लोकतांत्रिक देश

रिज़वी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है. यह हिंदू राष्ट्र कभी नहीं बन सकता और न ही मुस्लिम राष्ट्र. यह देश संविधान और इसके तौर तरीको से चलता है, और देशवासियों को संविधान पर पूरा विश्वास है. देश में असहिष्णुता फैलाने वाले लोगो पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश को किसी विशेष धर्म का राज्य बना देना चाहते है उन्हें हक़ीक़त की ज़िन्दगी जीनी चाहिए. 

यह खबर हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे विनायक ने लिखी है.  

 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वो अनकहा सच, जो आप नहीं जानते

Advertisement

Advertisement

()