The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bageshwar dham dhirendra shastri brother viral video abusing with pistol

मुंह में सिगरेट, हाथ में पिस्टल लेकर धमकाते धीरेंद्र शास्त्री के भाई का वीडियो वायरल!

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित परिवार के लोग मीडिया से भी बात करने से बच रहे हैं.

Advertisement
bageshwar dham dhirendra shastri brother
दाएं से बाएं: धीरेंद्र शास्त्री छोटे भाई के साथ, वायरल वीडियो से लिया स्क्रीनग्रैब (साभार-ट्विटर)
pic
उदय भटनागर
19 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2023, 08:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में शालिग्राम गर्ग एक शादी समारोह में मुंह में सिगरेट दबाए और हाथ में पिस्टल लेकर किसी को धमकाते नजर आ रहा है. वीडियो में गाली देते हुए शालिग्राम बागेश्वर धाम की धौंस दिखाते हुए गाली-गलौच और हाथापाई करते भी नजर आ रहा है.

आजतक से जुड़े लोकेश चौरसिया की रिपोर्ट के अनुसार मामला 11 फरवरी का है. जहां गढ़ा गांव में कल्लू अहिरवार की बेटी सीता की शादी थी. 11 फरवरी की रात जब अटकोहा गांव से बारात कल्लू के घर गढ़ा गांव पहुंची तो उसमें धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई भी शामिल हुआ. बारात में मौजूद एक चश्मदीद ने घटना को लेकर बताया,

Image embed

चश्मदीद के अनुसार पूरा मामला गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ. वायरल वीडियो में भी दिख रहा है कि शालिग्राम गर्ग एक व्यक्ति को पकड़ कर मारपीट करते हुए कह रहा है कि 'राई' नहीं बजेगी इस गढ़ा गांव में बजेगा तो सिर्फ बागेश्वर धाम का गाना. चश्मदीद के अनुसार जब वहां मौजूद लोगों ने बागेश्वर धाम का गाना बजाने से मना किया तो शालिग्राम गर्ग लोगों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया.

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया. छतरपुर डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इसकी जांच कर रही है. वहीं कार्रवाई को लेकर डीएसपी ने कहा,

Image embed

फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है. सिर्फ जांच टीम बनाकर कार्रवाई की बात कही गई है. उधर घटना के बाद पीड़ित परिवार भी दहशत में है. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित परिवार के लोग मीडिया से भी बात करने से बच रहे हैं. 

Advertisement

Advertisement

()